Wednesday, April 24, 2024
BREAKING
शिमला में चार साल की मासूम से दुष्‍कर्म चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस तीन हजार रिश्‍वत लेते रंगे हाथों दबोचा एएसआई 23 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्‍महत्‍या सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री युवक ने दिनदिहाड़े छात्रा पर किए दराट के एक दर्जन वार, हालत गंभीर पीजीआई रेफर राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम कांग्रेस नेताओं ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा, बोले भाजपा नेता कर रहे गुमराह स्वदेशी क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण
 

गुजरात के सीएम विजय रुपाणी का अचानक इस्‍तीफा, तीन माह में भाजपा ने चौथे सीएम का इस्‍तीफा लिया  

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, September 11, 2021 16:54 PM IST
गुजरात के सीएम विजय रुपाणी का अचानक इस्‍तीफा, तीन माह में भाजपा ने चौथे सीएम का इस्‍तीफा लिया  

अहमदाबाद,11 सितंबर। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने आच अचानक इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद विजय रूपाणी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अब जो भी नई जिम्मेदारी मिलेगी उसका निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी में समय के साथ दायित्व बदलते रहते हैं। भाजपा में यह स्वभाविक प्रक्रिया है। उन्‍हें पांच साल के लिए मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली, जो उन्‍होंने पूरी की है। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश के चुनाव नरेंद्र मोदी की अगुवाई में लड़ते हैं और 2022 का चुनाव भी उन्हीं की अगुवाई में लड़ा जाएगा। ज्ञात रहे कि रुपाणी ने 26 दिसंबर 2017 को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। भाजपा ने गुजरात में 182 सीटों में से 99 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था। विधानमंडल दल की बैठक में रुपाणी को विधायक दल का नेता और नितिन पटेल को उपनेता चुना गया था।

 

माना जा रहा है कि इस बदलाव के पीछे अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव है। मुख्यमंत्री बदलने से जनता की नाराजगी को कम किया जा सकेगा और उसे कुछ उम्मीदें जागेंगी। इससे अगला चुनाव जीतने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अहमदाबाद में सरदारधाम भवन का उद्घाटन किया था। करीब एक घंटे चले इस कार्यक्रम में विजय रुपाणी भी शामिल हुए थे, लेकिन दोपहर बाद करीब 3 बजे रुपाणी ने अचानक इस्तीफे का ऐलान कर सबको चौंका दिया। विजय रुपाणी भाजपा शासित राज्यों में इस्तीफा देने वाले चौथे मुख्यमंत्री बन गए हैं। जुलाई में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को बदला गया था। फिर जुलाई में ही उत्तराखंड में दो बार मुख्यमंत्री बदले गए। पहले त्रिवेंद्र रावत की जगह तीरथ सिंह को और फिर उनकी जगह पुष्कर सिंह धामी को कमान सौंप दी गई।

 

भाजपा ने गांधीनगर में कल विधायक दल की बैठक बुलाई है, इसमें नया मुख्यमंत्री चुना जा सकता है। उधर, माना जा रहा है कि नए सीएम के पद की दौड़ में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, गुजरात के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल और गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल के नाम शामिल हैं। फिलहाल मंडाविया का नाम आगे चल रहा है।

 

बताते चलें कि बीते कुछ दिनों से गुजरात सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें लग रही थीं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार रात करीब आठ बजे अचानक अहमदाबाद पहुंचे थे। उनके गुजरात आने का कोई तय शेड्यूल नहीं था। एयरपोर्ट पर अमित शाह का स्वागत करने राज्य गृहमंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा, मेयर किरीट परमार और स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन हितेश बारोट पहुंचे थे। गुरुवात रात को अमित शाह अपनी बहन के घर पहुंचे थे तो लगा कि पारिवारिक काम से आए होंगे, लेकिन अब कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद सत्ता में बदलाव के सिलसिले में ही वे गुजरात पहुंचे होंगे।

VIDEO POST

View All Videos
X