Friday, April 19, 2024
BREAKING
स्वदेशी क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हो चुके जयराम ठाकुर: कर्नल धनी राम सेब के बगीचे में लटका मिला विवाहिता का शव, जांच जारी भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य मनजीत, हमीरपुर नप अध्यक्ष मनोज कांग्रेस में शामिल पत्‍नी को बेरहमी से जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार
 

संत रविदास की शिक्षाएं वर्तमान में अधिक प्रासंगिक: राज्यपाल

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, June 12, 2022 18:02 PM IST
संत रविदास की शिक्षाएं वर्तमान में अधिक प्रासंगिक: राज्यपाल

इंदौरा(कांगड़ा),12 जून। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के आदर्श और विचार पूर्ण मानव समाज के हित व कल्याण के लिये थे। उन्होंने कहा कि संत रविदास की शिक्षाएं समाज को जोड़ने वाली हैं और आज अधिक प्रासंगिक है।

 

राज्यपाल आज कांगड़ा जिले के इंदौरा उपमंडल में भदरोआ स्थित डेरा स्वामी जगत गिरी आश्रम में श्री गुरु रविदास निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने एमकेएम वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल के छात्रावास का लोकार्पण भी किया।

 

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने भगवत गीता में कहा है कि धर्म की जब-जब ग्लानि होती है, तब तक किसी न किसी रूप में पृथ्वी पर अवतार लेते हैं। उन्होंने कहा कि समाज जब गलत रास्ते पर चलता है तो ऐसे अवतारी पुरुष जन्म लेते हैं जो हमारा मार्गदर्शन करते हैं।

 

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि संतों की सीख सब लोगों व समाज के लिए होती है। वह जो आचरण करते हैं, उस पर किसी विशिष्ट समुदाय का अधिकार नहीं होता, बल्कि संपूर्ण मानव जाति के लिए उनके विचार होते हैं।

 

राज्यपाल ने डेरा स्वामी जगत गिरी आश्रम के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्कूल के माध्यम से शिक्षा का जो कार्य उनके माध्यम से किया जा रहा है वह सराहनीय है। इससे पहले, राज्यपाल ने संत रविदास मंदिर में माथा टेका।

 

इस अवसर पर, श्री श्री 108 स्वामी गुरदीप गिरि जी ने राज्यपाल को सम्मानित किया।

इंदौरा की विधायक रीता धीमान, हिमाचल प्रदेश श्री गुरु रविदास महासभा के अध्यक्ष प्रकाश भाटिया, सचिव जी.सी. भड़ालिया, डेरा स्वामी जगत गिरी आश्रम भदरोआ के सचिव के.सी. दओल, हिमाचल प्रदेश श्री गुरु रविदास महासभा की नूरपुर इकाई के अध्यक्ष हरबंस नांगला, डा. बी.आर. अम्बेडकर सोसाइटी नूरपुर के अध्यक्ष सुरिंदर सिंह, जिला के प्रशासनिक अधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

बिकने वाले जा चुके, अब धनबल से बिकने वाला कोई नहीं: सीएम सुक्‍खू

बयान : बिकने वाले जा चुके, अब धनबल से बिकने वाला कोई नहीं: सीएम सुक्‍खू

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 509 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

कार्यक्रम : मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 509 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सीएम सुक्‍खू बोले, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाएंगे और सख्त कानून

संबोधन : सीएम सुक्‍खू बोले, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाएंगे और सख्त कानून

आत्‍मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हिमाचल, सरकारी क्षेत्र में 20 हजार भर्तियां शुरू: सुक्‍खू

संबोधन : आत्‍मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हिमाचल, सरकारी क्षेत्र में 20 हजार भर्तियां शुरू: सुक्‍खू

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 784 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं की सौगात

विकासकार्य : मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 784 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं की सौगात

जाइका की कार्यशाला में नूरपुर में पढ़ाया पंचसूत्रों का मंत्र

टिप्स दिए : जाइका की कार्यशाला में नूरपुर में पढ़ाया पंचसूत्रों का मंत्र

हिमाचल में 13,168 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं पर चल रहा काम: राज्‍यपाल

रेलवे उन्नयन : हिमाचल में 13,168 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं पर चल रहा काम: राज्‍यपाल

भाजपा अजा मोर्चा सभी 68 विस क्षेत्रों में धूमधाम से मनाएगा गुरु रविदास जयंती

वर्चुअल मीटिंग : भाजपा अजा मोर्चा सभी 68 विस क्षेत्रों में धूमधाम से मनाएगा गुरु रविदास जयंती

VIDEO POST

View All Videos
X