Thursday, April 18, 2024
BREAKING
कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हो चुके जयराम ठाकुर: कर्नल धनी राम सेब के बगीचे में लटका मिला विवाहिता का शव, जांच जारी भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य मनजीत, हमीरपुर नप अध्यक्ष मनोज कांग्रेस में शामिल पत्‍नी को बेरहमी से जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार बोलेरो खाई में गिरी, 2 की मौत, 4 घायल आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करें बच्चे, घबराएं नहीं, पूरा दिन मोबाइल न देखें: सीएम
 

ऊना में नए साल पर गई दो की जान, एक गंभीर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, January 01, 2022 19:47 PM IST
ऊना में नए साल पर गई दो की जान, एक गंभीर

ऊना, 01 जनवरी। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के जिला मुख्‍यालय में बन रहे मिनी सचिवालय में एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें पांच मजदूर मार्बल के नीचे दब गए। इनमें से दो की मौत हो गई है जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में से एक को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रेफर कर दिया गया है। हादसा उस समय हुआ जब मिनी सचिवालय के भवन के लिए एक ट्रक में लाए गए फ्लोर मार्बल को अनलोड किया जा रहा था।

 

इस दौरान महिला और पुरुष मजदूर मार्बल को ट्रक से उतार रहे थे। उन्‍होंने ट्रक की एक तरफ रखा मार्बल उतार लिया और इससी दौरान ट्रक का पहिया रेत में बैठ गया और तभी दूसरी तरफ का मार्बल ट्रक में मौजूद पांच मजदूरों पर आ गिरा। इनमें से चार मजदूर मार्बल के बीचो बीच फंस गए और एक तेजी से बीच में से निकल गया। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों के चिल्‍लाने का शोर सुनकर आसपास के दुकानदार व अन्‍य लोग मौके पर पहुंचे और उनहें बचाने का काम शुरू किया।

लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद लोहे के पाइप डालकर मार्बल को हटाया और उसमें दबे मजदूरों को बाहर निकाला। चारों मजदूरों में से तीन को बेहोशी की हालत में रीजनल अस्पताल ऊना लाया गया। यहां दो मजदूरों शिवा और मोहन निवासी छतीसगढ़ को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि एक मजदूर को नाजुक हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। चौथा मजदूर स्थिर होने के चलते यहीं पर उपचाराधीन किया गया है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम डॉ. निधि पटेल ने बताया कि मृतकों के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 25-25 हजार रुपए दिए गए हैं। घायलों को भी 10-10 हज़ार रुपये की आपात मदद उपलब्ध कराई गई है। सत्‍ती ने इस दुर्घटना पर दुख जाहिर करते हुए पड़ित मजदूरों को हर संभवन सहायता मुहैया करवाने को कहा है।

VIDEO POST

View All Videos
X