शिमला,19 सितंबर। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में यूपी के एक युवक ने फेसबुक फ्रेंड बनकर दो बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म को अंजाम दे दिया। इस संबंध में शिकायत मिलने पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के शामली के रहने वाले आरोपी 24 वर्षीय मेहताब को गिरफ्तार कर लिया है। वह यहां कारपेंटर का काम करता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला सिरमौर जिला से है और शिमला के संजौली में रहती है। वहीं आरोपी फिनगास्क इस्टेट में रह रहा था। उसने पीड़ित महिला को फेसबुक पर दोस्ती के जरिये फंसाया और तीन माह पहले कालीबाड़ी मंदिर में उससे मिलने पहुंचा। इसके बाद उसने महिला का भरोसा जीत कर उसे आईजीएमसी की तरफ एक सुनसान जगह पर ले गया और दुष्कर्म किया।
महिला का आरोप है कि पहली दुष्कर्म की घटना के बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करके उसका शारीरिक शोषण करने लगा और एक सप्ताह में दो बार वह दुष्कर्म करता। महिला के इनकार करने पर आरोपी उसे पीटता और उसे जान से मारने की धमकी भी देता। उससे तंग आकर पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 व 323 में केस दर्ज किया है। आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है।
पूजा-अर्चना:
सीएम ने मां बगलामुखी मंदिर में शीश नवायाअंशदान:
पुलिस के ऑर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइंस की टीम ने सुख आश्रय कोष में दिए दो लाखशीश नवाया:
सीएम ने तारा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चनाभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्माभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और एआईसीसी प्रदेश सचिव तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू से की भेंट