ऊना, 09 जनवरी। ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज कुरियाला गुरूद्वारा साहिब में माथा टेका और प्रदेशवासियों को गुरू गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर शुभकामनाएं दी।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि गुरू गोविंद सिंह ने पवित्र गुरू ग्रंथ साहिब को गुरू रूप में सुशोभित किया। खालसा पंथ के संस्थापक, महान योद्धा एवं कवि गुरु गोविंद सिंह जी ने समाज को एकता व भाईचारे का पाठ पढ़ाया।
गुरू गोविंद सिंह की शिक्षाएं सुख, स्मृद्धि व कल्याण का पथ प्रदर्शित करती रहेंगीः सत्ती
ऊना। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने प्रदेशवासियों को गुरू गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव की बधाई देते हुए कहा है कि उनकी शिक्षाएं सुख, स्मृद्धि व कल्याण का पथ प्रदर्शित करती रहेंगी। सत्ती ने कहा कि गुरू गोविंद सिंह त्याग व वीरता के प्रतीक हैं, जिन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब को सिखों का गुरु घोषित करते हुए गुरु परंपरा को समाप्त किया और उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि गुरू गोविंद सिंह एक संत के साथ ही धर्मरक्षक, महान कर्मप्रेणता और वीर योद्धा के रूप में भी जाने जाते हैं।
पूजा-अर्चना:
सीएम ने मां बगलामुखी मंदिर में शीश नवायाअंशदान:
पुलिस के ऑर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइंस की टीम ने सुख आश्रय कोष में दिए दो लाखशीश नवाया:
सीएम ने तारा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चनाभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्माभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और एआईसीसी प्रदेश सचिव तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू से की भेंट