Friday, April 19, 2024
BREAKING
स्वदेशी क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हो चुके जयराम ठाकुर: कर्नल धनी राम सेब के बगीचे में लटका मिला विवाहिता का शव, जांच जारी भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य मनजीत, हमीरपुर नप अध्यक्ष मनोज कांग्रेस में शामिल पत्‍नी को बेरहमी से जिंदा जलाया, पति गिरफ्तार
 

बुटेल बोले पालमपुर में बनेगा युद्ध स्मारक,108 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, January 25, 2023 17:23 PM IST
बुटेल बोले पालमपुर में बनेगा युद्ध स्मारक,108 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण

पालमपुर(कांगड़ा), 25 जनवरी। मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने कहा कि पालमपुर वीरों  और बलिदानियों की भूमि है जिन्होंने मातृ भूमि के लिये अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। ऐसे देश भक्तों को नमन करने और उनसे प्रेरणा लेने के लिये पालमपुर में युद्ध स्मारक बनाया जाएगा।  

 

सीपीएस बुधवार को संयुक्त कार्यालय परिसर में 108 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज के अनावरण अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि जिला में सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज पालमपुर में स्थापित हुआ है और  इसके लिये पालमपुर प्रशासन बधाई का पात्र है। उन्होंने इस अवसर पर 108 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्थापना में योगदान देने वाले लोगों का भी आभार प्रकट किया।

 

आशीष ने कहा कि पालमपुर वीर भूमि के नाम से जानी जाती है और भारतीय सेना के सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र सर्वप्रथम  शहीद मेजर सोम नाथ शर्मा  को उनके अदम्य साहस और पराक्रम के लिये दिया गया। कारगिल युद्ध में  शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा को भी उनके पराक्रम के परमवीर चक्र दिया गया।

 

उन्होंने कहा कि  शांति काल का सर्वोच्च सम्मान अशोक चक्र  शहीद मेजर सुधीर वालिया को उनकी वीरता के लिये दिया गया।  इसके अलावा कैप्टन सौरभ कालिया सहित कई वीरों ने मातृ भूमि की रक्षा में  अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि बलिदानियों के इतिहास को लोग जाने, उन्हें नमन कर सकें और प्रेरणा लें। पालमपुर में ऐसा एक स्मारक बनाने की दिशा में प्रयास जारी है।

उन्होंने कहा कि युद्ध और शांति कॉल में भारतीय सेना के  तीन सर्वोच्च सम्मान पालमपुर के वीर सपूतों को  दिए गए  हैं। इसके अलावा भी सेना में पालमपुर और प्रदेश के कई जांबाजो ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। ऐसे ही वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि देने, उन्हें नमन और उनके बलिदान को याद करने के लिए 108 फुट ऊंचा तिरंगा यहां स्मारक के रूप स्थापित किया गया है।

 

उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी पालमपुर की समाज सेवी संस्थाओं ने 1025  मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाल कर रिकॉर्ड स्थापित किया है। इस यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के साथ उन्हें भी शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि पालमपुर आने बाले लोगों को पालमपुर के इतिहास की जानकारी मिले इसके लिये यहां युद्ध स्मारक बनाने की दिशा में प्रयास आरम्भ कर दिए गए हैं।

 

पूर्ण राज्यत्व दिवस पर दी बधाई

 

मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने हिमाचल प्रदेश 53वें पूर्ण राज्यत्व दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सभी के सहयोग से प्रगति और उन्नति के पथ पर आगे बढ़ा है और हर क्षेत्र में अन्य राज्यों के मुकाबले पर शीर्ष पर है। उन्होंने इस अवसर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस की भी बधाई दी सभी लोगों से अपने अपने मत का उपयोग करने की अपील की। इसके उपरांत सीपीएस ने लोक निर्माण विश्राम गृह में जनसमस्याओं को सुना और लोगों से रूबरू हुए।

 

इस अवसर पर नगर निगम पालमपुर की महापौर पूनम वाली, उपमहापौर अनीशा नाग, निगम पार्षद,  प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता करुण शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद,  गोपाल नाग, अर्चित  बुटेल, राधा सूद, सुरेंद्र सूद, एसडीम पालमपुर अमित गुलेरिया, डीएसपी पालमपुर गुरबचन सिंह, तहसीलदार पालमपुर सार्थक शर्मा सहित शहर के  गणमान्य लोग एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बिकने वाले जा चुके, अब धनबल से बिकने वाला कोई नहीं: सीएम सुक्‍खू

बयान : बिकने वाले जा चुके, अब धनबल से बिकने वाला कोई नहीं: सीएम सुक्‍खू

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 509 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

कार्यक्रम : मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 509 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सीएम सुक्‍खू बोले, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाएंगे और सख्त कानून

संबोधन : सीएम सुक्‍खू बोले, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाएंगे और सख्त कानून

आत्‍मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हिमाचल, सरकारी क्षेत्र में 20 हजार भर्तियां शुरू: सुक्‍खू

संबोधन : आत्‍मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हिमाचल, सरकारी क्षेत्र में 20 हजार भर्तियां शुरू: सुक्‍खू

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 784 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं की सौगात

विकासकार्य : मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 784 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं की सौगात

जाइका की कार्यशाला में नूरपुर में पढ़ाया पंचसूत्रों का मंत्र

टिप्स दिए : जाइका की कार्यशाला में नूरपुर में पढ़ाया पंचसूत्रों का मंत्र

हिमाचल में 13,168 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं पर चल रहा काम: राज्‍यपाल

रेलवे उन्नयन : हिमाचल में 13,168 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं पर चल रहा काम: राज्‍यपाल

भाजपा अजा मोर्चा सभी 68 विस क्षेत्रों में धूमधाम से मनाएगा गुरु रविदास जयंती

वर्चुअल मीटिंग : भाजपा अजा मोर्चा सभी 68 विस क्षेत्रों में धूमधाम से मनाएगा गुरु रविदास जयंती

VIDEO POST

View All Videos
X