Thursday, April 25, 2024
BREAKING
खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू शिमला में चार साल की मासूम से दुष्‍कर्म चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस तीन हजार रिश्‍वत लेते रंगे हाथों दबोचा एएसआई 23 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्‍महत्‍या सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री युवक ने दिनदिहाड़े छात्रा पर किए दराट के एक दर्जन वार, हालत गंभीर पीजीआई रेफर राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम
 

शरीर और मन को शांति प्रदान करता है योग: मुख्यमंत्री

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, June 21, 2022 20:36 PM IST
शरीर और मन को शांति प्रदान करता है योग: मुख्यमंत्री

शिमला, 21 जून। योगाभ्यास व्यक्ति के मन, शरीर और आत्मा को नियंत्रित करने में सहायक होता है। योग शारीरिक और मानसिक अनुशासन को बनाए रखते हुए शरीर और मन को शांति प्रदान करता है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां रिज मैदान पर राज्य के आयुष विभाग द्वारा आयोजित अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस-2022 के अवसर पर योग क्रियाओं में भाग लेने के बाद मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कही।

 

मुख्यमंत्री ने 8वें अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस पर सीधे प्रसारण के माध्यम से कर्नाटक के मैसूर पैलेस मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्बोधन भी सुना।  जय राम ठाकुर ने कहा कि योग तनाव और चिंता दूर करता है और हमें ऊर्जावान बनाए रखता है। उन्होंने कहा कि यह शरीर में लचीलापन और मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने के साथ ही श्वसन प्रक्रिया और आंतरिक ऊर्जा के स्तर में भी बढ़ोत्तरी करता है। 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश में योग को बढ़ावा देने का श्रेय देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने सम्बोधन के दौरान अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विचार प्रस्तुत किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को भारत की प्राचीन परम्परा के एक अमूल्य उपहार की संज्ञा देते हुए मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य का आह्वान किया था। 

 

इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, एसजेवीएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा, सचिव आयुष राजीव शर्मा, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन, पुलिस अधीक्षक मोनिका सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

राजभवन शिमला में अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस आयोजित

 

अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस पर आज राजभवन शिमला में आयुष विभाग एवं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के योग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के योग विभाग के प्रोफेसर डॉ. सत्य प्रकाश की अगुवाई में राजभवन के कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। राज्यपाल ने भी योग क्रियाएं कीं।

 

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि योग के माध्यम से हमारी समृद्ध परम्पराएं विश्व के समक्ष उजागर हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने प्रभावी प्रयासों से इस विधा को विश्व के समक्ष रखा और यह समझाया कि यह किसी धर्म अथवा पूजा पद्धति से सम्बद्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि योग हमें शारीरिक एवं आत्मिक शांति प्रदान कर सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने कहा कि हमें योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि अगर हम अपनी विशिष्टताओं को भूला देंगे तो कभी भी विश्वगुरू नहीं बन सकते। हमें अपनी परम्पराओं को संजोए रखना चाहिए।

 

इससे पूर्व डॉ. सत्य प्रकाश ने राज्यपाल को अपनी पुस्तक ‘हठ योग के आधार एवं प्रयोग’ भेंट की। उन्होंने आयुष विभाग की एक सीडी और ‘योग संहिता’ भी राज्यपाल को भेंट की। राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के योग विभाग के प्रथम न्यूज़लेटर का भी विमोचन किया। उन्होंने गैर संचारी रोगों के लिए योग प्रबन्धन विषय पर एक पुस्तिका भी जारी की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा ने भी सम्बोधन किया।

 

 

आग लगने से राख हुए चार मकान, लाखों का नुकसान

: आग लगने से राख हुए चार मकान, लाखों का नुकसान

विद्युत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के लिए हिमाचल को मिलेंगे 1600 करोड़: सीएम

वित्त पोषण : विद्युत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के लिए हिमाचल को मिलेंगे 1600 करोड़: सीएम

160 करोड़ रुपये खर्च करके 4.72 लाख निशुल्‍क गैस कनैक्शन दिए: जय राम ठाकुर

गृहिणी सुविधा योजना : 160 करोड़ रुपये खर्च करके 4.72 लाख निशुल्‍क गैस कनैक्शन दिए: जय राम ठाकुर

हिमाचल मंत्रिमंडल ने 445 पद मंजूर किए, डिपुओं की कमीशन बढ़ाई और कई फैसले लिए

कैबिनेट मीटिंग : हिमाचल मंत्रिमंडल ने 445 पद मंजूर किए, डिपुओं की कमीशन बढ़ाई और कई फैसले लिए

राज्यपाल ने शहीद विक्रम बतरा और सौरभ कालिया को श्रद्धांजलि दी, पैतृक घर भी गए

शहीदों को नमन : राज्यपाल ने शहीद विक्रम बतरा और सौरभ कालिया को श्रद्धांजलि दी, पैतृक घर भी गए

जल जीवन मिशन के तहत केंद्र ने हिमाचल को दिए 336.23 करोड़: महेंद्र सिंह

पहली किश्‍त : जल जीवन मिशन के तहत केंद्र ने हिमाचल को दिए 336.23 करोड़: महेंद्र सिंह

मुख्यमंत्री ने हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने के विषय पर केंद्रीय गृह मंत्री से चर्चा की

प्रयास जारी : मुख्यमंत्री ने हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने के विषय पर केंद्रीय गृह मंत्री से चर्चा की

कल्याणकारी योजनाओं ने बदली तस्वीर, 11 हजार को स्‍वरोजगार, 3 लाख का मुफ्त ईलाज

डबल इंजन सरकार : कल्याणकारी योजनाओं ने बदली तस्वीर, 11 हजार को स्‍वरोजगार, 3 लाख का मुफ्त ईलाज

VIDEO POST

View All Videos
X