Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

मैगी की जगह ये खाएं

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, June 07, 2015 13:17 PM IST

सालों साल आपने भूख लगने पर गर्म मैगी का मजा लिया है। मैगी की शुद्धता को लेकर उठी जांच व इस पर लगे वैन के चलते शायद अब आपको अपने फेवरेट स्नैक को गुड-बाय कहना पड़ सकता है। फ़ूड सेफ्टी स्टैंडर्ड ऑथोरिटी ऑफ इण्डिया फिलहाल क्वालिटी चेक में लगी हुई है। इस पर कई प्रदेशों में रोक लगा दी गई है। इसके अलावा विवाद को बढ़ता देख खुद मैगी का उत्पादन करने वाली कंपन नैसले ने मैगी को मार्केट से हटाने का निर्णय लिया है। मैगी पर उपजा संशय भले ही बरकरार रहे, मगर इसको लेकर उदास होने की जरूरत नहीं है। यहां हम अन्य 2 मिनट मजेदार स्नैक्स आइडिया दे रहे हैं जो आपकी भूख मिटाने के साथ आपकी सेहत का ध्यान भी रखेंगे।

वेजिटेबल पोहा

इसे बनाना बहुत आसान है। ये स्वाद में तो अच्छा है और इसमें फैट भी कम होता है। ये आयरन का अच्छा सोर्स है। एक प्लेट पोहा आपको काफी एनर्जी देगा।

ओट्स पॉरिज

इसे भी आप झटपट बना सकते हैं और ये सुपर न्युट्रिशस भी है। इसमें ओट्स और दूध दोनों पड़ते हैं। आप चाहें तो ऊपर से इसमें कटे हुए फल या ड्राय फ्रूट्स भी डाल सकते हैं। अगर मीठा पसंद नहीं तो मसाला ओट्स पोहा सब्जियां डालकर बनाएं।

सैंडविच

और कुछ याद नहीं आ रहा हो तो सैंडविच आपको बचा सकती है। ये बनाने में भी आसान है। इसे बनाने में कुकिंग की जरूरत ही नहीं होती और स्वादिष्ट तो लगती ही है। इसे एक गो-टू स्नैक्स भी कहा जा सकता है। एक्स्ट्रा न्यूट्रिशन के लिए कोशिश करें की इसे मल्टीग्रेन ब्रेड में ही बनाएं।

बॉइल्ड चना चाट

शाम को भूख लगे तो आधा कप चना खाया जा सकता है। ये नैचरली फैट फ्री और सोडियम फ्री होता है। इसे यमी बनाने के लिए ऊपर से प्याज टमाटर के टुकड़े और चाट मसाला भी डालें। इसे चाय के साथ मजे लेकर खाएं।

फल

सीजनल फ्रूट्स से अच्छा नाश्ता और क्या हो सकता है? पूरा सेब उठाकर खाना पसंद नहीं तो फ्रूट चाट बना लें। इसमें सीजनल फ्रूट्स के टुकड़े डालें और ऊपर से चाट मसाला एड करें। तैयार है एक बेहद हेल्दी नाश्ता।

ड्राय फ्रूट्स

काजू, बादाम, किशमिश और अखरोट यूं ही चलते फिरते खाए जा सकते हैं। इन्हें चाय या दूध के साथ भी खाया जा सकता है। पौष्टिक होने के साथ ये फिलिंग स्नैक्स भी हैं।

पॉपकॉर्न

बिना घी-तेल के होम-मेड पॉपकॉर्न काफी अच्छे स्नैक्स साबित होंगे। इनमे फाइबर खूब होता है और देर तक खाते रहने की वजह से ये पेट भरा हुआ होने का अहसास भी देते हैं। खाने का सैटिस्फैक्शन तो इनसे ही मिलेगा।

सेवंई खीर
 
सेवंई बनाना तो हमारे देश  के हर घर का पसंदीदा व्यंजन है। इन्हें तो आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं या फिर किसी भी करियाना स्टोर पर ये आसानी से मिल जाती हैं। खासकर आटे से बनी घर की सेवंई काफी फायदेमंद मानी जाती हैं। इन्हें बनाना भी काफी असान होता है। इन्हें या तो खीर बनाकर मीठे स्वाद के साथ या फिर मैगी की तरह सब्जी के साथ नमकीन स्वाद के साथ परोसा जा सकता है।

VIDEO POST

View All Videos
X