Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री ने रोबोटिक सर्जरी को सप्ताह के सातों दिन संचालित करने के दिए निर्देश • हाटी समुदाय को मिला न्‍याय, एसटी दर्जा देने के खिलाफ याचिकाएं खारिज: जयराम ठाकुर • सीएम ने नए जिलों के लिए गठित आयोग की बैठक की अध्यक्षता की • शिमला, मंडी और पालमपुर में पकड़ी 29542.153 बल्क लीटर अवैध शराब • टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों के लिए साक्षात्कार 2 दिसंबर को • सरकारी संस्थानों का नियमित ऑडिट पारदर्शिता और सुशासन के लिए आवश्यकः राज्यपाल • प्रदेश में चौतरफा हाहाकार, फिर किस बात का जश्न मनाएगी सुक्‍खू सरकार: जयराम ठाकुर • 300 पदों के लिए साक्षात्कार 2 दिसंबर से, वेतन 20 से 27 हजार • एक क्लिक पर मिलेगी मरीज की पूरी जानकारी, स्वास्थ्य विभाग भरेगा 661 पद • राज्यपाल ने रेणुका बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा की
 

हाटी समुदाय को मिला न्‍याय, एसटी दर्जा देने के खिलाफ याचिकाएं खारिज: जयराम ठाकुर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, November 28, 2026 18:39 PM IST
हाटी समुदाय को मिला न्‍याय, एसटी दर्जा देने के खिलाफ याचिकाएं खारिज: जयराम ठाकुर

मंडी, 28 नवंबर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने के खिलाफ दायर सभी याचिकाओं को उच्च न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए हाटी समुदाय को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष बहुत लंबा चला। संसद से कानून बन जाने के बाद भी हाटी समुदाय को अपना हक मिलने के लिए दो साल और इंतजार करना पड़ा। छह दशक पहले ही मिल जाने वाले हक के लिए जिस तरह से हाटी समुदाय ने संघर्ष किया, वह अपने आप में बेमिसाल है। धैर्य, अनुशासन और शांतिप्रियता के साथ इतने लंबे आंदोलन के उदाहरण दुनिया में बहुत कम मिलते हैं।

 

उन्होंने कहा कि अब लोगों को उनके अधिकार मिलेंगे और सरकार इसमें किसी भी तरह का व्यवधान नहीं डालेगी। उन्होंने राष्ट्रपति द्वारा कानून को स्वीकृति दिए जाने के बाद भी उसे अधिसूचित करने में पांच महीने से अधिक का समय लगाए जाने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने इसमें हर स्तर पर अड़ंगा लगाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में मुझसे भी जो बन पड़ा, मैंने किया। इस बात का मुझे बहुत संतोष है।

 

जयराम ठाकुर ने इस संघर्ष में योगदान देने वाले सभी साथियों का आभार जताते हुए कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री बना, तो लोगों की जरूरतों को देखते हुए मैंने इस पर काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भारत सरकार का भरपूर साथ मिला। हमारे साथ गए प्रतिनिधिमंडल के साथ पहली ही मुलाकात में गृह मंत्री ने भरोसा दिलाया था कि हम यह करेंगे, और उन्होंने किया। प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेश में तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में हमने एक नोडल एजेंसी का गठन किया। उस कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सितंबर 2021 में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति घोषित करने के लिए लोकुर समिति के मानदंडों के अनुसार एथ्नोग्राफिक प्रस्ताव रिपोर्ट केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रालय को भेजी गई। इस पर 13 अप्रैल 2022 को रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया ने सहमति जताते हुए हाटी समुदाय को जनजाति के रूप में शामिल करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। 14 सितंबर 2022 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की। 16 दिसंबर 2022 को लोकसभा और 26 जुलाई 2023 को राज्यसभा से यह विधेयक पारित हुआ तथा 4 अगस्त 2023 को महामहिम राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद यह कानून बन गया।

 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कानून बनने के बाद इसे अधिसूचित करने के बजाय कांग्रेस सरकार ने इसमें अड़ंगा लगाना शुरू कर दिया। 23 सितंबर से 6 नवंबर तक कांग्रेस सरकार ने लगातार तीन आपत्तियां दर्ज कराईं। 30 दिसंबर 2023 को जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार ने हिमाचल प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर आपत्तियों पर नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि जिन विषयों पर स्पष्टीकरण मांगा जा रहा था, उनसे संबंधित दस्तावेज वर्ष 1951 से लेकर आज तक लगातार प्रदेश सरकार को भेजे जाते रहे हैं। इसके बाद 1 जनवरी 2024 को सुक्खू सरकार ने इस कानून को लागू करने की अधिसूचना जारी की। 4 जनवरी 2024 को माननीय हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने इस कानून के कार्यान्वयन पर अंतरिम रोक लगा दी। 31 पेशियों के बाद आज माननीय न्यायालय ने सुखद निर्णय दिया है।

 

मुराह स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए याद किया अपना बचपन

 

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुराह के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया और उनकी प्रतिभा, उत्साह एवं आत्मविश्वास की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के वार्षिकोत्सव केवल सांस्कृतिक आयोजन नहीं होते, बल्कि ये विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान करते हैं। बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर अनायास ही अपने बचपन और स्कूल के दिनों की यादें ताजा हो जाती हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि बच्चों से संवाद करना, उनके सपनों और आकांक्षाओं को जानना तथा उनकी प्रतिभा को निखरते देखना सदैव नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करता है। विद्यार्थी ही समाज और प्रदेश का भविष्य हैं। उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके शिक्षकों और अभिभावकों को भी बधाई दी।

 

महिला आरक्षण को सुनिश्चित करने की दिशा में केंद्रीय कैबिनेट का निर्णय ऐतिहासिक एवं दूरगामी

 

मंडी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा महिला आरक्षण को सुनिश्चित करने की दिशा में लिया गया निर्णय भारतीय लोकतंत्र को अधिक सशक्त, समावेशी और प्रतिनिधित्वपूर्ण बनाने वाला ऐतिहासिक कदम है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को केवल सशक्त बनाने की बात नहीं की, बल्कि उन्हें निर्णय प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था में उचित भागीदारी देने के लिए निरंतर ठोस कदम उठाए हैं।

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि यह निर्णय नारी शक्ति के सम्मान, समान अवसर और राजनीतिक सहभागिता के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगा। देश की आधी आबादी को नीति निर्माण और नेतृत्व में अधिक प्रभावी भूमिका मिलने से लोकतंत्र की जड़ें मजबूत होंगी। विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की प्रतिभा, क्षमता और नेतृत्व का पूरा उपयोग सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।

मुख्यमंत्री ने रोबोटिक सर्जरी को सप्ताह के सातों दिन संचालित करने के दिए निर्देश

समीक्षा बैठक : मुख्यमंत्री ने रोबोटिक सर्जरी को सप्ताह के सातों दिन संचालित करने के दिए निर्देश

सीएम ने नए जिलों के लिए गठित आयोग की बैठक की अध्यक्षता की

निर्देश : सीएम ने नए जिलों के लिए गठित आयोग की बैठक की अध्यक्षता की

शिमला, मंडी और पालमपुर में पकड़ी 29542.153 बल्क लीटर अवैध शराब

छापेमारी : शिमला, मंडी और पालमपुर में पकड़ी 29542.153 बल्क लीटर अवैध शराब

टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों के लिए साक्षात्कार 2 दिसंबर को

रोजगार : टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों के लिए साक्षात्कार 2 दिसंबर को

सरकारी संस्थानों का नियमित ऑडिट पारदर्शिता और सुशासन के लिए आवश्यकः राज्यपाल

ऑडिट सप्‍ताह : सरकारी संस्थानों का नियमित ऑडिट पारदर्शिता और सुशासन के लिए आवश्यकः राज्यपाल

प्रदेश में चौतरफा हाहाकार, फिर किस बात का जश्न मनाएगी सुक्‍खू सरकार: जयराम ठाकुर

सवाल : प्रदेश में चौतरफा हाहाकार, फिर किस बात का जश्न मनाएगी सुक्‍खू सरकार: जयराम ठाकुर

300 पदों के लिए साक्षात्कार 2 दिसंबर से, वेतन 20 से 27 हजार

रोजगार : 300 पदों के लिए साक्षात्कार 2 दिसंबर से, वेतन 20 से 27 हजार

एक क्लिक पर मिलेगी मरीज की पूरी जानकारी, स्वास्थ्य विभाग भरेगा 661 पद

ई-गवर्नेंस : एक क्लिक पर मिलेगी मरीज की पूरी जानकारी, स्वास्थ्य विभाग भरेगा 661 पद

X