
चंडीगढ़, 27 जनवरी। पीजीआई चंडीगढ़ में सोमवार सुबह आग लग गई। दमकल कर्मियों ने काफी मुश्किलों से आग पर काबू पाया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। आग शार्ट सर्किट के कारण लगना बताया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीजीआई चंडीगढ़ की नेहरू ईमारत के डी-ब्लॉक की रसोई में सोमवार सुबह आग लगने से मरीजों में अफरातफरी मच गई। जैसे ही रसोई में रखे एलपीजी सिलेंडरों ने आग पकड़ी तो जोर के धमाके सुनाई देने लगे। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
मालूम हो कि ऊपरी मंजिल पर सर्जिकल वार्डस, प्राइवेट वार्ड और ऑपरेशन थिएटर स्थित है। ऐसे में बड़ी अनहोनी होते-होते बची। वहीं, पीजीआई प्रशासन माली नुकसान के आंकलन में जुटा है।