Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

15 मिनट में पाएं गोरी त्वचा, आजमाएं घरेलू ब्लीच

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, May 04, 2015 16:23 PM IST

चेहरे की रंगत को प्रदूषित पर्यावरण और सूर्य की किरणें काफी प्रभावित करती हैं। ऎसे में ब्लीज में चेहरे को खोयी रौनक लौट सकती हैं इससे चेहरे का रंग साफ हो जाता है। लेकिन इसके इस्तेमाल से पहले आप अपनी त्वचा के बारे में जान लें। इसके अलावा ऎसे नेचुरल ब्लीच के बारे में भी जानिए, जिन्हें अलग-अलग स्किन टोन के मुताबिक आजमा सकती है।

अगर आपकी त्वचा ज्यादा संवेदनशील है, तो आप नेचुरल ब्लीच का इस्तेमाल करें। वैस इस तरह की त्वचावाली महिलाओं के लिए कंपनियों ने ब्लीच फॉर सेंसेटिव स्किन निकाला है। इससे त्वचा पर एलर्जी जैसा रिएक्शन नहीं होता। कुछ बेस्ट घरेलू ब्लीच त्वचा पर बहुत बढिया असर दिखाते हैं। जैसे नींबू-शहद बराबर मात्रा में मिला लें। साफ चेहरे पर यह मिश्रण लगाएं और 15 मिनट के बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें। ऎसा हफ्ते में 3-4 बार करें। यह शुष्क त्वचा के लिए प्रभावकारी पैक होने के साथ-साथ एक अच्छा ब्लीच पैक भी है।

मसूर दाल का पेस्ट साफ चेहरे पर लगाएं और हल्का सूखने पर धो लें। यह तैलीय त्वचा के लिए अच्छा नेचुरल ब्लीच पैक है। इस पैक को चेहरे से साफ करने के बाद ऑयल फ्री मॉइश्चराइजर लगाएं। इमली का पल्प मिलीजुली त्वचा के लिए नेचुरल ब्लीच है। इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगा कर रखें और ठंडे पानी से चेहरा धो लें। ऎसा हफ्ते में 2 बार करें।

VIDEO POST

View All Videos
X