Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

अल्विस अस्पताल ऊना में भरे जाएंगे विभिन्न श्रेणियों में 151 पद,इंटरव्‍यू 15 को

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, January 08, 2026 17:43 PM IST
अल्विस अस्पताल ऊना में भरे जाएंगे विभिन्न श्रेणियों में 151 पद,इंटरव्‍यू 15 को

ऊना, 8 जनवरी। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि अल्विस अस्पताल, भटोली उपरली, ऊना में विभिन्न श्रेणियों में 151 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए साक्षात्कार 15 जनवरी को प्रातः 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय, ऊना में आयोजित किया जा रहा है।

 

इनमें स्टाफ नर्स (आईसीयू, ओटी, एनआईसीयू एवं जनरल वार्ड), रेडियोलॉजी टेक्नीशियन, फिजियोथैरेपिस्ट, फार्मासिस्ट, हाउसकीपिंग स्टाफ, सिक्योरिटी गार्ड, परचेज स्टाफ, बायो-मेडिकल स्टाफ, स्टोरकीपर, मेंटेनेंस स्टाफ, आईटी स्टाफ, अकाउंट्स/बिलिंग स्टाफ, फ्रंट ऑफिस स्टाफ, कॉल सेंटर स्टाफ, मार्केटिंग स्टाफ, पेशेंट कोऑर्डिनेटर तथा मेडिकल ऑफिसर के पद शामिल हैं।

अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की शर्तेर् पदानुसार तय की गई हैं जिसमें 8वीं, 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, बीटेक, डी फार्मा, बी फार्मा, बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, बीपीटी, एमएससी आईटी, बी कॉम, एम कॉम से लेकर बीएएमएस एवं एमबीबीएस डिग्री शामिल है। उन्होंने बताया कि आयु सीमा सामान्यतः 18 से 35 वर्ष (कुछ पदों के लिए 20 से 45 वर्ष तक) निर्धारित की गई है तथा वेतन योग्यता एवं अनुभव के अनुसार तय किया जाएगा।

 

जिला रोजगार अधिकारी ऊना, अक्षय शर्मा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियां एवं स्व-प्रमाणित छायाप्रतियां तथा अद्यतन बायोडाटा साथ लेकर उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने योग्य अभ्यर्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 73800-92092 एवं 73800-93093 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X