Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

बद्दी में 2.23 लाख नशीली गोलियां बरामद, दो गिरफ्तार

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, May 08, 2026 18:49 PM IST
बद्दी में 2.23 लाख नशीली गोलियां बरामद, दो गिरफ्तार

बद्दी(सोलन), 08 मई। हिमाचल प्रदेश में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत हिमाचल पुलिस एवं ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने सालासर कॉम्प्लेक्स, बद्दी में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित एवं नशीली दवाइयां बरामद की हैं।

प्रदेश सरकार के प्रवक्‍ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि छापेमारी के दौरान कुल 2,23,084 नशीली गोलियां बरामद की गईं, जिनमें Tramadol Hydrochloride की 1,61,920 गोलियां तथा Alprazolam (Atrox-0.5) की 61,164 गोलियां शामिल हैं।

इस मामले में की गई संयुक्‍त कार्रवाई में यूपी के निवासी शिव पूजन प्रजापति और कानपुर निवासी  अनुराग शुक्ला  को गिरफ्तार किया गया है। प्रारम्भिक जांच में यह पाया गया है कि आरोपी बिना किसी वैध लाइसेंस एवं परमिट के प्रतिबंधित दवाइयों का अवैध भंडारण एवं कारोबार कर रहे थे। बरामद नशीली दवाइयों को पुलिस कब्जे में लेकर थाना बद्दी में ND&PS Act के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।

इसके अतिरिक्त मौके से भारी मात्रा में अन्य संदिग्ध एवं अवैध दवाइयां भी बरामद हुई हैं, जिनके संबंध में ड्रग विभाग द्वारा Drugs & Cosmetics Act के अंतर्गत पृथक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने स्पष्ट किया है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशा तस्करों एवं अवैध दवा कारोबारियों के विरुद्ध ऐसी कठोर एवं निरंतर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

अफीम की अवैध खेती नष्‍ट की

शिमला। माननीय मुख्य मंत्री के नेतृत्व में चल रहे एंटी चिट्टा/ड्रग जन आंदोलन के तहत शुक्रवार को स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा  एक बार फिर अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। स्पेशल टास्क फोर्स को बंजार क्षेत्र के बठाहड़ एरिया के गांव शालिंगचा तथा , तहसील बंजार, जिला कुल्लू में अफीम की अवैध खेती किए जाने संबंधी गुप्त सूचना प्राप्त हुई, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एस.टी.एफ. कुल्लू की दो टीमों ने उक्त स्थान पर दबिश देकर तलाशी अभियान चलाया।

स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा मौके पर की गई गहन तलाशी के दौरान निजी भूमि, लगभग 4 बीघा, भूमि पर अफीम की अवैध खेती पाई गई, जिसमें लगभग 1,32,787 अफीम के पौधे बरामद किए गए, जिन्हें एसटीएफ टीम द्वारा मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में थाना बंजार, जिला कुल्लू में अवैध खेती में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अंतर्गत  दो अभियोग पंजीकृत किए गए।

इस समन्वित कार्रवाई का उद्देश्य अवैध अफीम की खेती पर प्रभावी रोक लगाना, तथा भविष्य में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की पुनरावृत्ति को रोकना है। हिमाचल प्रदेश पुलिस नागरिकों, विशेषकर युवाओं से, अपील को करती है कि वे चिट्टा/नशे से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत 112 या नजदीकी पुलिस थाना में दें। सूचना देने वालों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

 

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X