Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

एसटीएफ की कार्रवाई में 77.59 ग्राम हेरोइन तथा 2 किलो चरस बरामद

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, July 12, 2026 20:48 PM IST
एसटीएफ की कार्रवाई में 77.59 ग्राम हेरोइन तथा 2 किलो चरस बरामद

शिमला, 12 जुलाई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा 15 नवंबर, 2025 को आरंभ किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा जन-आंदोलन के अंतर्गत ‘चिट्टा-मुक्त हिमाचल’ के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में पुलिस विभाग की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि 11 जुलाई, 2026 को स्पेशल टास्क फोर्स की टीम द्वारा ऊना जिला के अम्ब क्षेत्र में गश्त के दौरान स्पेशल टास्क फोर्स की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि मुबारिकपुर, अम्ब क्षेत्र में चिट्टा/हेरोइन की तस्करी की जा रही है। इस सूचना के आधार पर स्पेशल टास्क फोर्स के दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध व्यक्तियों को निरुद्ध किया तथा उनके कब्जे से 60.45 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की तथा उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। इस संबंध में पुलिस थाना अम्ब, जिला ऊना में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।


उन्होंने बताया कि मामले के अन्वेषण के दौरान 12 जुलाई, 2026 को प्राप्त बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर ग्राम तलवाड़ा स्थित दो व्यक्तियों के आवास पर विधि अनुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान घर से अतिरिक्त 17.14 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद कर दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। मामले का अन्वेषण जारी है तथा बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, इसकी आपूर्ति श्रृंखला, वित्तीय लेन-देन एवं इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की गहनता से जांच की जा रही है।


प्रवक्ता ने बताया कि 12 जुलाई, 2026 को स्पेशल टास्क फोर्स की ज़िला मंडी टीम द्वारा नियमित गश्त एवं निगरानी के दौरान मनालीदृहरिद्वार रूट पर एक वोल्वो बस की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बस में यात्रा कर रहे हरियाणा के एक व्यक्ति के कब्जे से 2.006 किलोग्राम चरस बरामद की गई तथा स्पेशल टास्क फोर्स के नवस्थापित पुलिस थाना, मंडी में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले का अन्वेषण स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा नियमानुसार किया जा रहा है तथा बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, इसकी आपूर्ति श्रृंखला, वित्तीय लेन-देन तथा इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता सहित प्रकरण के प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि इस नेटवर्क से संबंधित सभी व्यक्तियों एवं उनकी संलिप्तता का शीघ्र पता लगाया जा सके।


इस समन्वित कार्रवाई का उद्देश्य न केवल नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाना है, बल्कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना तथा समाज में व्यापक जन-जागरूकता को बढ़ावा देना भी है।

प्रवक्ता ने बताया कि चिट्टा/नशे से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी देने के लिए 112 या नजदीकी पुलिस थाना में संपर्क करें। सूचना देने वालों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X