Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

कोरोना गया नहीं, दिशा-निर्देशों का पालन करना है:मोदी

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, July 25, 2021 16:39 PM IST
कोरोना गया नहीं, दिशा-निर्देशों का पालन करना है:मोदी

नई दिल्ली, 25 जुलाई। कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक बार फिर देशवासियों को आगाह करते हुए कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है, लिहाजा उन्हें इससे जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते रहना चाहिए। आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की ताजा कड़ी में देशवासियों को आने वाले पर्व व त्योहारों की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘पर्व और उत्सवों के समय यह जरूर याद रखिएगा कि कोरोना अभी हमारे बीच से गया नहीं है। कोरोना से जुड़े प्रोटोकॉल आपको भूलने नहीं हैं। आप स्वस्थ और प्रसन्न रहें।’ उल्लेखनीय है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आ रही है, लेकिन विशेषज्ञों ने महामारी की तीसरी लहर की आशंका जताई है।

 

 

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 39,742 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 3,13,71,901 हो गए हैं। देश में अब तक इस महामारी से 4,20,551 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4,08,212 रह गई है और कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.36 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 765 घटी है। देश में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 43.31 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

VIDEO POST

View All Videos
X