Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

हैल्थ टिप्स : पीरियड्स के दर्द से छुटकारा दिलाएगा यह मीठा फल

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, December 06, 2020 09:09 AM IST
हैल्थ टिप्स : पीरियड्स के दर्द से छुटकारा दिलाएगा यह मीठा फल

आज की भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हमेशा बनी रहती है। ऐसे में पोषक तत्वों से भरपूर मौसमी फल यह कमी पूरी करने में हमेशा कारगर साबित होते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी माने जाते हैं। हर मौसम में कई तरह के फल बाजार में आते हैं। और मौसमी फल हमारे शरीर पर खासा असर भी करते हैं। सभी फल कई औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। आज हम बात करेंगे अमरूद की। शरीर के पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के इसके गुणों और अन्य औषधीय लाभ की। अमरूद की उपलब्धता लगभग पूरा साल बनी रहती है। ऐसे में इसके नियमित सेवन से शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ कई बीमारियों से बचाव का काम भी आसान हो जाता है। आज हम बात करेंगे कि अमरूद महिलाओं के मासिक धर्म के दर्द को कम करने में कैसे कारगर साबित होता है।



पीरियड्स यानि मासिक धर्म हर महिला के लिए हर महीने का वो वक्त होता है, जिसमें उसे कई शारीरिक और मानसिक परेशानियों से जूझना पड़ता है। पेट दर्द, ऐंठन, सिरदर्द और मूड स्विंग्स जैसी कई अन्य समस्याओं से गुजरना पड़ता है। ऐसे में अमरूद का सेवन उनके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। एक अध्ययन में यह साबित हुआ है कि जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान दर्द की शिकायत थी उन्हें हर रोज 6 मिलीग्राम अमरूद के अर्क वाली दवा दी गई। इससे उन्हें काफी फायदा पहुंचा। यह अध्ययन इस समस्या से जूझ रही 197 महिलाओं पर किया गया था। ये डिसमेनोरिया नामक समस्या से पीड़ित थीं। इसमें महिलाओं को पीरियड्स के दौरान तेज दर्द होता है। एक अन्य अध्ययन में अमरूद की पत्तियों के अर्क से ऐंठन को दूर करने की भी पुष्टि की गई है। लेकिन यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि दर्द से राहत पाने के लिए सिर्फ अमरूद का सेवन ही नहीं, बल्कि अच्छी खुराक और सही जीवनशैली भी अपनानी जरूरी है।

VIDEO POST

View All Videos
X