Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

बाघों की प्राकृतिक सुरक्षा के लिए भारत प्रतिबद्ध: प्रधानमंत्री

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, July 29, 2021 16:35 PM IST
बाघों की प्राकृतिक सुरक्षा के लिए भारत प्रतिबद्ध: प्रधानमंत्री

नई दिल्ली, 29 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर बृहस्पतिवार को सभी वन्यजीव प्रेमियों को बधाई दी और कहा कि बाघों के लिए सुरक्षित प्राकृतिक वास सुनिश्चित करने तथा उनके अनुकूल पारिस्थितीकी विकसित करने को लेकर भारत प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि बाघों के संरक्षण के सिलसिले में भारत की रणनीति में स्थानीय समुदायों को सबसे ज्यादा अहमियत दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ‘हम अपनी सदियों पुरानी परंपरा का भी पालन कर रहे हैं, जो हमें सिखाती है कि हमें जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों के संग समरसता के साथ रहना चाहिये, क्योंकि ये सब भी इस धरती पर हमारे साथ ही रहते हैं।’

 

 

बांघों के संरक्षण के प्रति सचेत लोगों और सभी वन्य जीव प्रेमियों को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बाघों की वैश्विक आबादी का 70 प्रतिशत से अधिक हिस्सा आज भी भारत में निवास करता है। उन्होंने कहा कि ‘बाघों के लिए सुरक्षित प्राकृतिक वास सुनिश्चित करने तथा उनके अनुकूल पारिस्थितीकी विकसित करने को लेकर हम अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के 18 राज्यों में 51 बाघ अभियारण्य हैं और वर्ष 2018 की जनगणना के मुताबिक बाघों की आबादी में वृद्धि हुई है। उन्होंने इस अवसर पर याद दिलाया कि बाघ संरक्षण को लेकर सेंट पीटर्सबर्ग घोषणापत्र में जो कार्यक्रम तय किया गया था, उसके मद्देनजर भारत ने बाघों की तादाद दुगुनी करने का लक्ष्य चार साल पहले ही हासिल कर लिया है। पूरे विश्व में प्रतिवर्ष 29 जुलाई को बाघ दिवस मनाया जाता है।

VIDEO POST

View All Videos
X