Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

देशहित में उच्च शिक्षितों व पत्रकारों के मतों को मिले ज्यादा महत्ता

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, May 31, 2021 15:47 PM IST
देशहित में उच्च शिक्षितों व पत्रकारों के मतों को मिले ज्यादा महत्ता

चंडीगढ़, 31 मई। अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय ‌युवा महासचिव एव दिल्ली प्रदेश प्रभारी अमर कुमार सिंह ने कहा कि देशहित में शिक्षितों के मतों को ज्यादा महत्ता मिलनी चाहिए। अमर सिंह ने देश के निर्वाचन आयोग से इस मताधिकारी प्रणाली के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।

अमर सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह लगातार देश में उच्च शिक्षितों को आगे लाने का समर्थन करते हैं। संजीव सिंह का मानना है कि शिक्षित वर्ग के हाथ में देश की बागडोर आने से जहां लोकतंत्र मजबूत होगा वहीं, विकास की नई इबारतें लिखी जाएंगी। अमर सिंह का कहना है कि आजादी के इतने साल बीत जाने के बाद भी देश आज पूरी तरह से शिक्षित नहीं हो पाया है। इसलिए संसद व विधानसभाओं में ज्यादातर ऐसे नेताओं की भरमार है, जिन पर अपराधिक मामले दर्ज हैं। इन नेताओं से देशहित की क्या उम्मीद रखी जा सकती है। अमर सिंह ने कहा यदि डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस अधिकारी, प्रोफेसर, शिक्षक, पत्रकार जैसे उच्च शिक्षित वर्ग के मत की कीमत यदि सामान्य मत से अधिक रखी जाए तो देश में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे। इसके लिए निर्वाचन आयोग को खुद पहल करनी होगी।

 

VIDEO POST

View All Videos
X