Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

होटल मैनेजमेंट संस्‍थान, खनियारा में डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, May 22, 2026 18:35 PM IST
होटल मैनेजमेंट संस्‍थान, खनियारा में डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू

धर्मशाला(कांगड़ा), 22 मई। राजकीय स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (एसआईएचएम) खनियारा धर्मशाला में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु विभिन्न डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ हो गई है। यह जानकारी संस्थान के प्राधानार्चाय एवं उपनिदेशक पर्यटन विभाग धर्मशाला विनय धीमान ने दी।

 

उन्‍होंने बताया है कि आतिथ्य एवं होटल प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में यह एक प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान है, जिसे भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय तथा हिमाचल प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से प्रायोजित किया जाता है। संस्थान नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (एनसीएचएमसीटी) पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार से संबद्धित है।


संस्थान वर्ष 2012 में स्थापना के बाद पिछले 14 वर्षों से होटल प्रबंधन एवं कलिनरी आर्ट्स के क्षेत्र में व्यावसायिक शिक्षा प्रदान कर रहा है, जहाँ व्यवहारिक प्रशिक्षण एवं कौशल विकास पर विशेष बल दिया जाता है। संस्थान परिसर में आधुनिक प्रशिक्षण रसोईघर, बेकरी एवं कन्फेक्शनरी लैब, फ्रंट ऑफिस एवं हाउसकीपिंग प्रयोगशालाएँ तथा आतिथ्य उद्योग के मानकों के अनुरूप उन्नत प्रशिक्षण उपकरण उपलब्ध हैं। संस्थान में विद्यार्थियों को गैर सरकारी संस्थानो से 40 प्रतिशत कम फीस पर यह कोर्स करवाए जा रहे है। यह संस्थान भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है।


एसआईएचएम धर्मशाला के विद्यार्थी वर्तमान में सरकारी एवं प्रतिष्ठित निजी क्षेत्रों में सेवाएँ दे रहे हैं। इनमें 5 स्टार लक्ज़री होटल्स, एयरलाइंस, क्रूज़ लाइनर्स, राज्य पर्यटन विकास निगम, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) तथा बहुराष्ट्रीय हॉस्पिटैलिटी एवं कॉर्पोरेट सेक्टर शामिल हैं। संस्थान द्वारा विद्यार्थियों को भारत एवं विदेशों के प्रतिष्ठित 5.स्टार होटलों में इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट के अवसर भी उपलब्ध करवाए जाते हैं।


संस्थान के विद्यार्थी देश एवं विदेश के प्रसिद्ध होटल ब्रांड्स जैसे मैरियट, हयात, नोवोटेल, सेंट रेजिस, रैफल्स, फेयरमोंट, ताज, ओबेरॉय एवं आईटीसी आदि में कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त विद्यार्थी यूएई, कनाडा,  ऑस्ट्रेलिया तथा विभिन्न यूरोपीय देशों में भी अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।
पर्यटन एवं होटल उद्योग में उज्ज्वल करियर बनाने के इच्छुक युवा जोकि बारहवीं पास हो एवं काउंसलिंग संबंधी जानकारी हेतु संस्थान परिसर, खनियारा धर्मशाला में संपर्क कर सकते हैं। संस्थान द्वारा संचालित किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु आयु सीमा निर्धारित नहीं है। अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए अभ्यर्थी एडमिशन सेलए एसआईएचएम धर्मशाला के दूरभाष नंबर 8091151648ए 8146860880 तथा 7986319121 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X