Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

दिल्ली-शिमला हवाई सेवा रविवार, शिमला-धर्मशाला सोमवार से होगी शुरू

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, May 09, 2026 16:17 PM IST
दिल्ली-शिमला हवाई सेवा रविवार, शिमला-धर्मशाला सोमवार से होगी शुरू

शिमला, 09 मई। हिमाचल प्रदेश में बेहतर हवाई सम्पर्क सुविधा और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इस दिशा में एलाइंस एयर एविएशन लिमिटेड द्वारा दिल्ली-शिमला-दिल्ली हवाई सेवा 10 मई 2026 से पुनः बहाल की जा रही हैं। यह उड़ानें सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार सप्ताह में छह दिन संचालित की जाएंगी।

सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को फ्लाइट दिल्ली से सुबह 7:20 बजे रवाना होकर शिमला सुबह 8:35 बजे पहुंचेगी, जबकि वापसी की हवाई सेवा शिमला से सुबह 11:30 बजे उड़ान दिल्ली दोपहर 12:40 बजे पहुंचेगी।

 

शनिवार को उड़ान दिल्ली से सुबह 7:50 बजे रवाना होकर सुबह 9:05 बजे शिमला पहुंचेगी, जबकि वापसी की फ्लाइट शिमला से दोपहर 12:00 बजे रवाना होकर दोपहर 1:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

रविवार को फ्लाइट दिल्ली से सुबह 6:20 बजे रवाना होकर सुबह 7:35 बजे शिमला पहुंचेगी, जबकि वापसी की फ्लाइट शिमला से सुबह 8:00 बजे रवाना होकर सुबह 9:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

इसके अतिरिक्त, शिमला-धर्मशाला-शिमला हवाई सेवा 11 मई, 2026 से शुरू होगी, जो सप्ताह में पांच दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित की जाएगी।

सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को उड़ान शिमला से सुबह 9:00 बजे रवाना होकर धर्मशाला सुबह 9:50 बजे पहुंचेगी, जबकि वापसी की उड़ान धर्मशाला से सुबह 10:15 बजे रवाना होकर  सुबह 11:05 बजे शिमला पहुंचेगी।

शनिवार को उड़ान शिमला से सुबह 9:30 बजे रवाना होकर सुबह 10:20 बजे धर्मशाला पहुंचेगी, जबकि वापसी उड़ान धर्मशाला से सुबह 10:45 बजे रवाना होकर  सुबह 11:35 बजे शिमला पहुंचेगी।

इन उड़ान सेवाओं के शुरू होने से राज्य में हवाई सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होने की सम्भावना है। इससे हिमाचल प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों और अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय संपर्क सुविधा को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। हवाई संपर्क सेवाओं के सुदृढ़ीकरण से राज्य में पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। ये नई हवाई सेवाएं स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को तेज, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक यात्रा विकल्प प्रदान करेंगी तथा राज्य की आर्थिक वृद्धि और पर्यटन क्षमता को नई गति देंगी।

 

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X