Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

मंडी पहुंचे बड़ा देव कमरूनाग डीसी ने किया स्‍वागत

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, February 14, 2026 18:07 PM IST
मंडी पहुंचे बड़ा देव कमरूनाग डीसी ने किया स्‍वागत

मंडी, 14 फरवरी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव–2026 में भाग लेने के लिए मंडी जनपद के आराध्य देव बड़ा देव कमरूनाग आज शनिवार को मंडी पहुंचे। इस अवसर पर राज माधोराय मंदिर में उपायुक्त एवं अध्यक्ष शिवरात्रि महोत्सव समिति अपूर्व देवगन ने उनका विधिवत स्वागत किया और पूजा-अर्चना संपन्न की। यहां बड़ा देव कमरूनाग का राज माधोराय के साथ भव्य मिलन भी हुआ।

 

बड़ा देव कमरूनाग के मंडी पहुंचते ही शिवरात्रि महोत्सव के पारंपरिक कारज विधिवत प्रारंभ हो गए। अब बड़ा देव कमरूनाग आगामी सात दिनों तक टारना माता मंदिर में विराजमान रहेंगे तथा भक्तजनों को आशीर्वाद देंगे।

 

इस अवसर पर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव में बड़ा देव कमरूनाग के आगमन के साथ ही पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हो जाती है। साथ ही अन्य देवी-देवताओं का आगमन भी आरंभ हो चुका है। उन्होंने विश्वास जताया कि देवी-देवताओं के आशीर्वाद से महोत्सव का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न होगा।

 

उन्होंने बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन 16 से 22 फरवरी तक किया जाएगा, जिसमें जनपद के 216 देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया है। महोत्सव को आकर्षक बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। उन्होंने आमजन से भी महोत्सव में भाग लेकर देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया।

 

इससे पूर्व अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला कमेटी द्वारा गठित स्वागत समिति ने पुलघराट में बड़ा देव कमरूनाग का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर सर्व देवता समिति के प्रधान शिव पाल शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी हरीश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X