Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

नववाहित जोड़े को मौत के नींद सुला गया भूस्‍खलन का मलबा

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, July 21, 2025 18:08 PM IST
नववाहित जोड़े को मौत के नींद सुला गया भूस्‍खलन का मलबा

चंबा, 21 जुलाई। चंबा के मैहला में एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। सोमवार तड़के हुए इस हादसे में घर में सो रही नवविवाहिता और उसके पति की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मैहला(राजनगर) की ग्राम पंचायत चड़ी के गांव सूताह में भारी बारिश के चलते पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानें और पानी का तेज बहाव आया और नींद में सोए इस दंपति को मौत की नींद सुला कर चला गया।

 

यह घटना सोमवार सुबह तड़के तीन  से चार बजे के बीच की बताई जा रही है। इस घटना में मकान भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर मलबे में बदल गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम चंबा भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शवों को मलबे से बाहर निकाला।

 

बताया जा रहा है कि घर की बेटी पल्लू पांच दिन पहले ही अपने मायके रहने आई थी। वहीं चंबा के ही कियानी का निवासी दामाद सन्‍नी पिछले कल ही अपने ससुराल अपनी पत्नी को वापस ले जाने के लिए आया था। इन दोनों की शादी को अभी पांच माह ही हुए हैं। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पहाड़ी से भारी भरकम मलबा पानी के बहाव के साथ आया और घर को जमींदोज कर दिया। यह मकान संजू का बताया जा रहा है।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने दुख जताया, प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए



मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सभी उपायुक्तों से दूरभाष के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति की जानकारी हासिल की। उन्होंने मौजूदा मौसम की स्थिति के दृष्टिगत अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने लोगों से बरसात के मौसम में नदी-नालों के निकट न जाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी लोगों से जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने भूस्खलन, बाधित सड़कों और बाढ़ जैसी आपातकालीन स्थितियों में समय पर प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए विभागों के बीच समन्वय के महत्त्व पर भी बल दिया। मुख्यमंत्री ने इस मौसम में आवश्यक सेवाओं की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने चंबा जिले के राजनगर की सुताह ग्राम पंचायत में भू-स्खलन के कारण एक मकान ढह जाने से हुई नवविवाहित जोड़े की मृत्यु पर भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की।

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X