Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

पत्‍थर लगने से कार खाई में गिरी, पति-पत्‍नी व 2 बच्‍चों समेत 6 की दर्दनाक मौत

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, August 08, 2025 18:18 PM IST
पत्‍थर लगने से कार खाई में गिरी, पति-पत्‍नी व 2 बच्‍चों समेत 6 की दर्दनाक मौत

चुराह(चंबा), 8 अगस्‍त। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के उपमंडल चुराह के चनवास संपर्क मार्ग पर एक स्विफ्ट कार भूस्‍खलन की चपेट में आकर अनियंत्रित हो गई और 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वीरवार देर शाम को हुए इस हादसे में एक दंपती और उसके दो बच्‍चों समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल तीसा भिजवाया यहां शुक्रवार को पोस्‍टमार्टम के बाद शवों को उनके स्‍वजनों के हवाले कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बनीखेत से बुलवास की ओर जा रही स्विफ्ट कार पर अचानक पहाड़ी से लुढक़कर भारी-भरकम पत्थर आ गिरा। इससे कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गहरी खाई में लुढ़क गई।

 

died in accident

हादसे में कार सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में राजेश कुमार 40 वर्षीय पुत्र नरेन सिंह, गांव बुलवास, डाकघर जुंगरा, हंसो 36 वर्षीय पत्नी राजेश कुमार, गांव बुलवास, डाकघर जुंगरा, आरती 17 वर्षीय पुत्री राजेश कुमार, गांव बुलवास, डाकघर जुंगरा, दीपक 15 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार, गांव बुलवास, डाकघर जुंगरा, राकेश कुमार 44 वर्षीय पुत्र हरि सिंह, गांव बुलवास, डाकघर जुंगरा और चालक हेम पाल 37 वर्षीय पुत्र इंदर सिंह, गांव सलांचा, डाकघर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजेश जेबीटी टीचर थे और बुलवास स्‍कूल में ही कार्यरत थे।

 

मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चंबा जिला के तीसा उपमंडल के चनवास क्षेत्र में वीरवार रात सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X