Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

स्पिति घाटी की छोमो को भी मिलेगा 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन का लाभ

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, April 16, 2023 18:50 PM IST
स्पिति घाटी की छोमो को भी मिलेगा 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन का लाभ

काजा(लाहौल-स्‍पीति), 16 अप्रैल। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू स्पिति घाटी, जिसे ‘लामाओं की भूमि’ भी कहा जाता है, में अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान लामाओं से जुड़े और यहां की अनूठी संस्कृति एवं परम्पराओं के प्रति गहरी रूचि दिखाई। उन्होंने मठों की विभिन्न मांगों को पूरा भी किया। स्पिति घाटी की महिलाओं को एक महत्वपूर्ण तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री ने स्पिति घाटी की 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को आगामी जून माह से 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन प्रदान करने की घोषणा की और घाटी की बौद्ध भिक्षुणी ‘छोमो’ भी इससे लाभान्वित होंगी।

मुख्यमंत्री ने की-गोम्पा में अपने सम्बोधन में कहा कि हिमाचल दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने स्पिति घाटी की छोमो सहित सभी महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह पेंशन का एक बड़ा तोहफा दिया है, जिससे इन महिलाओं में आत्म-सम्मान की भावना और मजबूत होगी। प्रवास के प्रथम दिन सगनम हेलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री ने कुंगरी, ढंखर, काजा और की मठों में पूजा-अर्चना की और बौद्ध धर्म की परंपराओं और इतिहास को नजदीक से जाना व समझा।

मुख्यमंत्री बनने के बाद स्पिति घाटी के अपने पहले प्रवास में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का लामाओं द्वारा पारंपरिक परिधान भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने घाटी के विभिन्न मठों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कुंगरी गोम्पा को 50 लाख रुपये देने तथा ढंखर गोम्पा के लिए छात्रावास निर्माण और पेयजल योजना की घोषणा की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने की-गोम्पा के ध्यान केंद्र को स्तरोन्नत करने का भी आश्वासन दिया, जिसके लिए सरकार द्वारा समुचित धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी।


प्रवास के दौरान स्पिति घाटी के विभिन्न संगठनों ने मुख्यमंत्री से भेंट की और उन्हें अपनी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने चिचम में एशिया के सबसे ऊंचे पुल का निरीक्षण भी किया। स्थानीय लोगों की मांग पर उन्होंने चिचम गांव के लिए पेयजल योजना के निर्माण पर विचार करने का वादा किया।


स्पिति घाटी में किसी भी मुख्यमंत्री के सबसे लम्बे प्रवास से स्थानीय लोगों में हर्ष एवं उत्साह साफ दिखा और ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के सरल व मिलनसार व्यक्तित्व से हर कोई प्रभावित नजर आया। घाटी के मठों के प्रति उनकी अगाध श्रद्धा और घाटी की महिलाओं को पेंशन के रूप में सम्मान राशि की घोषणा की विभिन्न वर्गों ने सराहना की।

सीएम बोले विद्युत परियोजनाओं में प्रदेश की भागीदारी 40 फीसदी तक बढ़ाई जाए

बैठक : सीएम बोले विद्युत परियोजनाओं में प्रदेश की भागीदारी 40 फीसदी तक बढ़ाई जाए

सीएम ने किया 3 फीसदी महंगाई भत्‍ते का ऐलान, स्‍पीति की महिलाओं को 1500 रुपये पेंशन

हिमाचल दिवस : सीएम ने किया 3 फीसदी महंगाई भत्‍ते का ऐलान, स्‍पीति की महिलाओं को 1500 रुपये पेंशन

लाहौल-स्पीति व पांगी के लिए 7 अगस्त को उदयपुर में लगेगा रोजगार मेला

रोजगार : लाहौल-स्पीति व पांगी के लिए 7 अगस्त को उदयपुर में लगेगा रोजगार मेला

मुख्यमंत्री ने काजा में किया 9वीं राष्ट्रीय महिला आईस हॉकी चैंपियनशिप का शुभारंभ

आगाज : मुख्यमंत्री ने काजा में किया 9वीं राष्ट्रीय महिला आईस हॉकी चैंपियनशिप का शुभारंभ

एम्स बिलासपुर जनजातीय क्षेत्र काजा में लगाएगा मल्टीस्पेशलिटी मेडिकल कैंप

स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं घरद्वार : एम्स बिलासपुर जनजातीय क्षेत्र काजा में लगाएगा मल्टीस्पेशलिटी मेडिकल कैंप

सीएम बोले,जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध, कारगा में आईटीआई, गुमरांग व लोट में अस्‍पताल,रारिक में स्‍कूल की घोषणा

केलांग : सीएम बोले,जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध, कारगा में आईटीआई, गुमरांग व लोट में अस्‍पताल,रारिक में स्‍कूल की घोषणा

सीएम बोले लाहौल-स्पीति के लिए 136 करोड़ का बजट प्रावधान,केलांग व उदयपुर में 66.50 करोड़ के लोकार्पण/शिलान्यास किए

जनजातीय विकास : सीएम बोले लाहौल-स्पीति के लिए 136 करोड़ का बजट प्रावधान,केलांग व उदयपुर में 66.50 करोड़ के लोकार्पण/शिलान्यास किए

लाहौल की समृद्ध संस्कृति से प्रभावित हुए राज्यपाल आर्लेकर, लोगों की समस्‍याओं के समाधान का आश्‍वासन दिया

जनजातीय संस्कृति : लाहौल की समृद्ध संस्कृति से प्रभावित हुए राज्यपाल आर्लेकर, लोगों की समस्‍याओं के समाधान का आश्‍वासन दिया

VIDEO POST

View All Videos
X