Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

सीएम सुक्खू से पूछें राहुल गांधी पुलिस भर्ती में नकल के दोषियों को क्यों बचा रहे:जयराम

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, June 17, 2026 16:08 PM IST
सीएम सुक्खू से पूछें राहुल गांधी पुलिस भर्ती में नकल के दोषियों को क्यों बचा रहे:जयराम

मंडी,16 जून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नीट परीक्षा को लेकर युवाओं के बीच अभियान शुरू करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है। मंडी के जलशक्ति विभाग के विश्राम गृह में भाजपा की संगठनात्मक बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता है और वे केवल राजनीतिक लाभ के लिए युवाओं को गुमराह कर रहे हैं।

 

जयराम ठाकुर ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी ने उस राजस्थान से यह अभियान शुरू किया है जहां पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के समय सबसे ज्यादा 22 पेपर लीक हुए, लेकिन तब उन्होंने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। उन्होंने हिमाचल की सुक्खू सरकार को घेरते हुए कहा कि हाल ही में पुलिस भर्ती के दौरान मास चीटिंग और सीसीटीवी कैमरे बंद कर सामूहिक नकल कराने की शिकायतें आईं, मगर सुक्खू सरकार मूकदर्शक बनी रही। भाजपा सरकार के समय जब ऐसा मामला मेरे समक्ष आया था, तो तुरंत मैंने जांच सीबीआई को सौंपी थी। डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी सीबीआई द्वारा दोषी आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश करने के बावजूद सुक्खू सरकार ने उन पर कार्रवाई करने के बजाय जांच रिपोर्ट को दबाए रखा और दोषी पुलिस अधिकारियों को अहम पदों पर बैठाकर प्रमोशन तक दे दी।

 

उन्होंने राहुल गांधी को नसीहत दी कि वे अपने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से इस दोहरे चरित्र पर जवाब मांगें कि आखिर दोषियों को रिवॉर्ड क्यों दिया जा रहा है। क्यों युवाओं से धोखा कर दोषी पुलिस अधिकारियों को बचाया जा रहा है। जयराम ठाकुर ने स्पष्ट किया कि नीट मामले में केंद्र की मोदी सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है और देश के युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है कि वे उनके साथ अन्याय नहीं होने देंगे। वहीं, राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भीतर ही अब उनके नेतृत्व पर से नेताओं का भरोसा उठ चुका है और जल्द ही उनकी कुर्सी जाने वाली है।

 

 इसके अतिरिक्त, शिमला में हुई एक स्कूल संचालिका की निर्मम हत्या के लिए जयराम ठाकुर ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने सनसनीखेज खुलासा किया कि उक्त महिला ने खुद की जान को खतरा बताते हुए पुलिस और सरकार से सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन गृह विभाग संभाल रहे मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, जिसका परिणाम महिला की हत्या के रूप में सामने आया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है और आए दिन ऐसी वारदातें हो रही हैं। जयराम ने कहा कि वर्तमान सरकार को जनता की जान-माल की कोई परवाह नहीं है और मुख्यमंत्री केवल सत्ता के नशे व अपनी कुर्सी बचाने में मशगूल हैं, जिसकी चर्चा अब हर चौक-चौराहे पर हो रही है।

 

इससे पहले, जयराम ठाकुर ने भाजपा की संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लिया, जिसमें संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा जनहित के विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा की गई। इस दौरान नगर निगम मंडी के नवनिर्वाचित सभी भाजपा पार्षदों के साथ भी एक विशेष बैठक आयोजित हुई, जिसमें राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और संगठन की मजबूती पर बल दिया।

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X