Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

केजरी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, July 29, 2021 17:25 PM IST
केजरी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन

नई दिल्ली, 29 जुलाई। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने आज जनहित के मुद्दों पर केजरीवाल सरकार के खिलाफ विधानसभा के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन किया। विधानसभा का घेराव करने जा रहे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने उन पर पानी की बौछार भी की। हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेशाध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार के नेतृत्व में दिल्ली विधानसभा के बाहर कोविड में कुप्रबंधन, महंगाई, डीटीसी बसों की खरीद में भ्रष्टाचार, पानी संबंधित समस्याओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर केजरीवाल के फेल मॉडल का पर्दाफाश किया।


https://twitter.com/INCIndia/status/1420689306243321857

प्रदर्शनकारियों में प्रमुख रूप से अमृता धवन, पूर्व विधायक हरीशंकर गुप्ता, पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज और अलका लांबा भी मौजूद थीं।


https://twitter.com/BasoyaDhiraj/status/1420694914870824962

वहीं, गंदे पानी और डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में आदर्श जिला कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता भी पूर्व विधायक हरिशंकर गुप्ता, जिला अध्यक्ष हरी किशन जिंदल, अशोक विहार ब्लॉक अध्यक्ष जोगिंदर खारी, पंकज शर्मा और अनिल खारी के नेतृत्व में प्रदर्शन में शामिल हुए।

VIDEO POST

View All Videos
X