Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

पंचायत चुनावों में हार देख मैदान से भाग गई कांग्रेस : जयराम ठाकुर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, May 28, 2026 18:29 PM IST
पंचायत चुनावों में हार देख मैदान से भाग गई कांग्रेस : जयराम ठाकुर

 

मंडी, 28 मई। पंचायतीराज चुनावों में अपनी हार देख कांग्रेस पार्टी मैदान छोड़कर भाग गई है। स्थानीय निकाय चुनाव में जीत के बड़े-बड़े झूठे दावे करने के बाद अब कांग्रेस नेता जनता से मुँह छिपाते फिर रहे हैं। सत्ता के इस सेमीफाइनल में जिस प्रकार से जनता ने भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन और विश्वास दिखाया है उससे कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने वीरवार को अपने आवास पर प्रथम चरण में जीत हासिल कर मिलने पहुंचे नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से भेंट के बाद   मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं को आभास हो चुका था कि इस बार पंचायत चुनावों में बुरी तरह पीटेंगे तो इन्होंने चुनाव से दूरी बनाना ही उचित समझा।

 

उन्‍होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्थानीय निकाय चुनाव के परिणाम निकलते ही झूठे आंकड़े पेश कर पंचायत चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया लेकिन प्रथम चरण चुनाव में ही उन्हें निराशा मिली। आनन-फानन में आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर बिना चुनाव आयोग को सूचित किये कैबिनेट की बैठक कर डाली और ऐसे निर्णय लेकर लोगों को लुभाने का प्रयास किया ताकि जनता कांग्रेस के पक्ष में वोट करे लेकिन जनता इनकी चालाकी समझ चुकी है। इनके लोकलुभावन फैसलों की परवाह किए बगैर जनता ने भाजपा के साथ चलना स्वीकार किया।

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को झूठ के सहारे जनता के वोट हासिल करने की आदत पड़ गई है लेकिन इस बार जनता ने कांग्रेस को आईना दिखा दिया। कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा चुनाव से पहले झूठी गारंटियों के सहारे जनता को ठगने का प्रयास किया था और इस बार फिर स्थानीय निकाय में 50-50 लाख से लेकर एक करोड़ तक में पार्षदों को खरीदने का प्रयास किया। पंचायत चुनाव में भी मतदान से एक दिन पहले कैबिनेट में कई घोषणाएं और फैसले लेकर जनता को ठगने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के इन पैंतरों से अब कोई फायदा उन्हें नहीं मिलने वाला है। जनता ने ठान लिया है कि जिस सरकार ने उनके साथ झूठी गारंटियां देकर छल किया है उस कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है।

 

जयराम ठाकुर ने जनप्रतिनिधियों को विश्वास दिलाया कि उन्हें कहीं भी विकास कार्यों में अनदेखी होने नहीं दी जाएगी और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए विकास को बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों में करवाया जाएगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि ईमानदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें और अपने अपने इलाकों में विकास के कार्यों को आगे बढ़ाएं। हमारा क्षेत्र आपदा के कारण बहुत नुकसान झेल चुका है और लोगों को इस संकट से बाहर निकालने में जुट जाएं।

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X