Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

कोरोना संकट अभी टला नहीं; सावधान रहें, सुरक्षित रहें

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, October 14, 2020 22:12 PM IST
कोरोना संकट अभी टला नहीं; सावधान रहें, सुरक्षित रहें

कोरोना वायरस का खतरा अभी भी बरकार है इसलिए लापरवाही न बरतें। कोरोना को हराने के लिए सावधानियां बरतें एवं सतर्क रहें। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार इस महामारी से बचने के लिए साफ-सफाई, सामाजिक दूरी एवं फेस मास्क को अपनाना आवश्यक है।

(MOREPIC1)

कोरोना संक्रमण के फलस्वरूप बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहना और गले में खराश जैसी समस्या उत्पन्न होती हैं। इस वायरस का संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। कुछ मामलों में कोरोना वायरस घातक भी हो सकता है। खास तौर पर अधिक उम्र के लोग और जिन्हें पहले से अस्थमा, डायबिटीज और हार्ट की बीमारी है।

(MOREPIC2)

इन नियमों को अपनाएं
साबुन और पानी से हाथ धोएं और एल्कोहल बेस्ड हैंड सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें।
घर की चीजों को, जैसे डिश, पानी, बर्तन इत्यादि को गंदे हाथों से न छुएं।
सर्जिकल मास्क को पहनें, हर 6-8 घंटे में मास्क चेंज करना करना चाहिए और उसका निस्तारण सही से करें।
हाथ न मिलाएं, यदि आपको खांसी और बुखार महसूस हो रहा है तो किसी के साथ निकट संपर्क में न आएं।
अपनी आंख, नाक और मुंह को स्पर्श न करें, हाथों की हथेलियों में न छींके और न ही खासें।
सार्वजनिक रूप से न थूकें, अनावश्यक यात्रा न करें, विशेषकर प्रभावित इलाकों में।
समूह में न बैठें, बड़े समारोहों में भाग न लें।
अफवाह और दहशत न फैलाएं।
कोरोना वायरस से बचने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन अवश्य करें।

(MOREPIC3)

इन उपायों को अपनी दिनचर्या की आदतों में शामिल करें
कोविड-19 वायरस के प्रभाव से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि आप नियमित तौर पर गुनगुना पीना पिएं।
शरीर के इम्यून सिस्टम को दुरूस्त रखने के लिए नियमित तौर पर उचित मात्रा में आंवला, एलोवेरा, गिलोय, नींबू आदि का जूस पीयें।
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए पानी में तुलसी रस की कुछ बूंदें डालकर पीयें।
गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पीने से भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है।
इम्यून सिस्टम की बेहतरी के लिए अष्टादसांग काढ़ा, गुडूच्यादि काढ़ा, अमृतउत्तरम काढ़ा या सिरिशादी काढ़ा का सेवन करें।
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए नियमित तौर पर तुलसी की 5 पत्तियां, 4 काली मिर्च, 3 लौंग, एक चम्मच अदरक का रस शहद के साथ ले सकते हैं।
घर और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए नियमित तौर पर नीम की पत्तियों, गुग्गल, राल, देवदारु और दो कपूर को साथ में जलाएं। उसके धुएं को घर और आस-पास में फैलने दें।
चाय पीने के शौकीन हैं, तो आपको नियमित रूप से 10 या 15 तुलसी के पत्ते, 5 से 7 काली मिर्च, थोड़ी दालचीनी और उचित मात्रा में अदरक डालकर बनाई गई चाय पीनी चाहिए। यह आपको रोगों से बचने में मदद करेगी।
[source: http://www.cmohimachal.com/]

VIDEO POST

View All Videos
X