Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

दो छात्रों के लापता होने के मामले में सीडब्‍ल्‍यूसी ने लिया संज्ञान, रिपोर्ट तलब

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, July 29, 2026 15:05 PM IST
दो छात्रों के लापता होने के मामले में सीडब्‍ल्‍यूसी ने लिया संज्ञान, रिपोर्ट तलब

धर्मशाला, 29 जुलाई। केंद्रीय संस्‍कृत विश्‍वविद्यालय के वेद व्‍यास परिसर बलाहर के दो छात्रों के लापता होने के मामले में जिला बाल कल्‍याण समिति (सीडब्‍ल्‍यूसी) कांगड़ा ने कड़ा संज्ञान लेते हुए देहरा पुुुुलिस सेे इस  मामले की रिपोर्ट तलब की है। ज्ञात रहे कि देहरा उपमंडल के तहत बलाहर(गरली) में स्‍थित केंद्रीय संस्‍कृत विवि में शास्‍त्री प्रथम वर्ष के दो नाबालिग छात्र हरिपुर तहसील के तहत स्‍थित अपने घर से सोमवार सुबह संस्‍थान में पढ़ने के लिए निकले मगर देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे। दोनों के मोबाइल फोन भी स्‍विच ऑफ आ रहे थे।

 

परिजनों की शिकायत पर अगलेे दिन मंगलवार को जब पुलिस नेे उनकी खोज शुरू की तो उनके बैग लोअर सुनहेत के पास स्‍थित ब्‍यास नदी के किनारे पड़े मिले है। देहरा पुलिस थाना में दोनों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। देहरा पुलिस ने प्रशासन की मदद से दोनों की तलाश के लिए ब्‍यास नदी के किनारे और पानी के अंदर खोजने का अभियान शुरू कर दिया गया है, जो आज भी जारी रहा। 

 

उधर, आज जिला बाल कल्‍याण समिति, कांगड़ा के धर्मशाला में स्‍थित कार्यालय में  समिति के अध्‍यक्ष विक्रमजीत शर्मा की अध्‍यक्षता में एक बैठक हुई और इस घटना पर चिंता जताते हुए नियमानुसार इस मामले की स्‍टेट्स रिपोर्ट देहरा पुलिस से तलब करने का  निर्णय लिया गया। इस बैठक में समिति के सदस्‍य संगीता गौतम, विकास कुमार और नरेशठा कुमारी भी मौजूद रहे। यह जानकारी देते हुए विक्रमजीत शर्मा ने बताया कि दो छात्रों के इस तरह संस्‍थान में न जाकर लापता होना और फिर उनके बैग ब्‍यास नदी किनारे मिलनेे की यह घटना चिंताजनक है। उन्‍होंने कहा कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल एसडीआरएफ की मदद से दोनों की खोज ब्‍यास किनारे ड्रोन और गोताखोरों की मदद से की जा रही है। सीडब्‍ल्‍यूसी इस घटना पर नजर बनाए हुए है। 

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X