Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

केशवपुरम में विधायक गुप्ता ने किया हाई मास्क लाइट का उद्घाटन, नीतू सिंह ने जताया आभार

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, July 25, 2021 00:15 AM IST
केशवपुरम में विधायक गुप्ता ने किया हाई मास्क लाइट का उद्घाटन, नीतू सिंह ने जताया आभार

नई दिल्ली, 24 जुलाई। विधायक राजेश गुप्ता ने शनिवार को केशवपुरम के सी-4 के मेहंदी वाले पार्क में हाई मास्क लाइट का उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक ने लोगों की समस्याओं को भी सुना और उन्हें हल करवाने का आश्वसान भी दिया।

स्थानीय विधायक राजेश गुप्ता ने हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद हाई मास्क लाइट का उद्घाटन किया। इस दौरान लोगों ने विधायक गुप्ता को अपने क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत करवाया। जिस पर गुप्ता ने उन्हें शीघ्र हल करवाने का आश्वासन दिया।

हाई मास्क लाइट लगाने के लिए वजीरपुर विधानसभा महिला विंग की संगठन मंत्री नीतू सिंह ने विधायक गुप्ता का आभार जताया। इस मौके पर आरडब्लूए के सदस्य, दिनेश (मास्टर जी) पूर्व निगम प्रत्याशी हरिंदर सिंह काला, श्याम सुंदर, विक्की खारी, भुवनेश पंत, प्रदीप, अमित, रविंदर यादव, उमेश गुप्ता और डॉ सबरप्रीत सिंह गुगलानी भी उपस्थित थे।

VIDEO POST

View All Videos
X