Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

इको-एडवेंचर जिपलाइन ने धर्मशाला पर्यटन में भरा नया रोमांच

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, June 14, 2026 21:55 PM IST
इको-एडवेंचर जिपलाइन ने धर्मशाला पर्यटन में भरा नया रोमांच

धर्मशाला(कांगड़ा), 14 जून। पर्यटन हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था का एक महत्त्वपूर्ण आधार है जो न केवल राज्य की प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक पहचान दिलाता है बल्कि हज़ारों लोगों की आजीविका से भी जुड़ा हुआ है। इसी क्षेत्र की संभावनाओं को नए आयाम देने के लिए राज्य सरकार सतत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है।


इसी दिशा में ज़िला कांगड़ा के धर्मशाला के नड्डी क्षेत्र में विकसित की जा रही इको-एडवेंचर जिपलाइन परियोजना एक महत्त्वपूर्ण पहल है। धौलाधार पर्वतमाला की मनमोहक वादियों से घिरा नड्डी क्षेत्र अपनी शांत प्राकृतिक सुंदरता और हिमालय के अद्भुत दृश्यों के लिए पर्यटकों का पसंदीदा गंतव्य रही है। नई जिपलाइन से यह क्षेत्र रोमांचक पर्यटन गतिविधियों के साथ और अधिक आकर्षक बनने जा रहा है।

सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के अंतर्गत 7.41 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही यह परियोजना राज्य की पर्यटन अवसंरचना में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। लगभग 4.3 किलोमीटर लंबी यह जिपलाइन गल्लू देवी मंदिर से आरंभ होकर बल गांव, नड्डी तथा मैगी प्वाइंट खड्ड सहित धर्मशाला क्षेत्र के अनेक मनोहारी प्राकृतिक स्थलों से होकर गुजरती है। इस दौरान पर्यटक घने जंगलों, गहरी घाटियों और हिमालय की भव्य पर्वत श्रृंखलाओं के अद्भुत दृश्यों का आनंद लेते हुए रोमांचकारी अनुभव प्राप्त करेंगे।


इस परियोजना से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से होटल, होम-स्टे, परिवहन सेवाओं, स्थानीय खान-पान व्यवसायों, पर्यटन गाइडों तथा एडवेंचर पर्यटन से जुड़े उद्यमों को लाभ मिलेगा। साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोज़गार और कौशल विकास के नए अवसर भी सृजित होंगे।

पर्यावरणीय संरक्षण इस परियोजना का महत्त्वपूर्ण आधार है। राज्य सरकार जिम्मेदार पर्यटन और प्रकृति हितैषी अवसंरचना को बढ़ावा दे रही है, ताकि विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बना रहे तथा क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता अक्षुण्ण बनी रहे।

रोमांचक गतिविधियों के साथ-साथ यह परियोजना पर्यटकों को क्षेत्र की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पारंपरिक विरासत से भी जोड़ने का अवसर प्रदान करेगी, जिससे उनका यात्रा अनुभव और अधिक समृद्ध एवं यादगार बनेगा।

धर्मशाला और कांगड़ा क्षेत्र के लिए यह परियोजना पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। यह राज्य सरकार द्वारा ज़िला कांगड़ा को हिमाचल प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के विजन को साकार करने में भी सहायक सिद्ध होगी।

 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश आर्थिक विकास, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कल्याण के संतुलित मॉडल को आगे बढ़ा रहा है। नड्डी इको-एडवेंचर जिपलाइन परियोजना इसी सोच का प्रतीक है, जो विकास के नए अवसर सृजित करते हुए प्रदेश की प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण को भी सुनिश्चित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X