Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

संयुक्त अरब अमीरात में इलेक्ट्रिशियन और फिटर की आवश्यकता, ऐसे करें आवेदन

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, October 09, 2026 17:30 PM IST
संयुक्त अरब अमीरात में इलेक्ट्रिशियन और फिटर की आवश्यकता, ऐसे करें आवेदन

हमीरपुर/धर्मशाला(कांगड़ा), 09 अक्तूबर। राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) के माध्यम से युवाओं को विदेश में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए एक और अवसर प्रदान किया है। एचपीएसईडीसी को भर्ती प्रतिनिधि कंपनी ऐक्मे एंटरप्राइजेज मुंबई के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात में रोजगार के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात की कंपनी वर्टिव गल्फ एलएलसी को इलेक्ट्रिशियन और फिटर की आवश्यकता है। इन पदों के लिए इलेक्ट्रिशियन और फिटर ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक युवा पात्र होंगे। उनकी आयु 20 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अगर किसी अभ्यर्थी के पास अभी पासपोर्ट नहीं है तो उसे चयन के बाद एक सप्ताह के भीतर अपना पासपोर्ट बनवाना होगा।
 जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयनित युवाओं को 1100 से 1300 तक दिरहम मासिक वेतन के अलावा मुफ्त खाना या इसका भत्ता, ओवरटाइम भत्ता, आवास और परिवहन सुविधा के साथ-साथ वीजा, हर साल एक महीने की वैतनिक छुट्टी और हवाई टिकट के लिए 2700 दिरहम मिलेंगे।
 चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न औपचारिकताएं पूर्ण करने हेतु विदेश मंत्रालय द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार 35,400 रुपये का शुल्क अदा करना होगा।
 जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार 14 अक्तूबर तक गूगल फार्म forms.gle/aqhvbcvqjar3a3fE8 भरकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के बाद पात्र युवाओं को 16 एवं 17 अक्तूबर को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। प्रारंभिक तौर पर कंपनी 2 साल का कांट्रेक्ट करेगी। उन्होंने पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने तथा पंजीकरण से पहले कंपनी के सभी नियमों एवं शर्तों का अच्छी तरह से अध्ययन करने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

 

धर्मशाला, 09 अक्तूबर। ज़िला रोज़गार अधिकारी अक्षय कुमार ने जानकारी दी है कि हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम तथा एसीएमई एंटरप्राइजेज, मुंबई के सहयोग से मैसर्स वर्टिव गल्फ एलएलसी, संयुक्त अरब अमीरात में इलेक्ट्रीशियन, फिटर हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। इन पदों हेतु मासिक वेतन 1100 से 1300 यूएई दिरहम प्रति माह, ओवरटाइम और उम्मीदवारों को निःशुल्क भोजन या भोजन भत्ता, रोजगार की शर्तों के अनुसार आवास एवं परिवहन की सुविधा और नियोक्ता द्वारा वीज़ा उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त चिकित्सा सुविधाएँ, साप्ताहिक अवकाश तथा रोजगार अनुबंध और यूएई के नियमों के अनुसार अन्य लाभ प्रदान किये जाएंगे। इन पदों के लिए 20 से 45 वर्ष की आयु के आईटीआई डिप्लोमा होल्डर पात्र होंगें। उम्मीदवार के पास अपना वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों के पास पासपोर्ट नहीं है, लेकिन आवेदन केे लिए पात्र हैं, लेकिन चयन होने के 7 दिनों के भीतर पासपोर्ट बनवाना अनिवार्य होगा। आवेदक https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfrAluTNuWDD0fXoTON5xq17veGAMASKxTz1j_j-UELQAGqHg/viewform लिंक पर दिए गए गूगल फॉर्म पर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। फॅार्म भरने की अंतिम तिथि 14 अक्तूबर है। चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा अनुमोदित 35400 रूपये के अतिरिक्त जीएसटी व 1500 रूपये चिकित्सा शुल्क देना होगा। किसी भी जानकारी के लिए फोन नंबर 01892224892 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X