Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

ऊना में रोजगार मेला 25 को, सोलन में कैंपस इंटरव्‍यू 24 को

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, February 19, 2026 18:29 PM IST
ऊना में रोजगार मेला 25 को, सोलन में कैंपस इंटरव्‍यू 24 को

ऊना, 25 फरवरी। जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 25 फरवरी (बुधवार) को प्रातः 10.30 बजे लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां इम्यूनटेक लाइफसाइंस, कम्पीटेंट आटोमोबाइल, सिस इंडिया लिमिटेड और इंद्र आटो इंडस्ट्रिज़ लिमिटेड भाग लेंगी, जिनके माध्यम से युवाओं को विभिन्न पदों पर सीधा साक्षात्कार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इस लघु रोजगार मेले में आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, स्नातक, 10वीं, 12वीं एवं बीएससी, एमएससी लाइफ साइंस और बी फार्मा और डी फार्मा योग्यताधारी अभ्यर्थियों से विभिन्न पद भरे जाएंगे।

 

उन्होंने बताया कि इम्यूनटेक लाइफसाइंस में ट्रेनी टेक्नीशियन के 3 पद, ट्रेनी ऑफिसर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) का 1-1 पद, ट्रेनी क्यूए ऑफिसर का एक पद भरा जाएगा। वहीं कम्पीटेंट आॅटोमोबाइल में सेल्स एवं मार्केटिंग के 5 पद भरे जाएंगे। सिस इंडिया लिमिटेड में सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 50 पद तथा इंद्र आटो इंडस्ट्रिज़ में सेल्स एग्जीक्यूटिव के 2 पद, स्टोर सुपरवाइजर के 2, ऑफिस अटेंडेंट के 2, रिसेप्शनिस्ट का 1 पद, सेवादा का 1 पद, वेल्डर के 5, डेंटर के 2, फिटर के 5, हेल्पर के 5 और पेंटर के 2 पद भरे जाएंगे।

 

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आयु सीमा पदानुसार 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र जन्म तिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र,दो पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा (यदि अनुभव हो तो अनुभव प्रमाण पत्र) सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।



अक्षय शर्मा ने जिले के सभी योग्य एवं इच्छुक बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस लघु रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाएं। साथ ही, साक्षात्कार में भाग लेने हेतु कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

 

34 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 24 फरवरी को

ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में 24 फरवरी, 2026 को प्रातः 10.30 बजे 34 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।


जगदीश कुमार ने कहा कि मैसर्ज़ जे.पी. मोर्टस सोलन द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव कार, सेल्स एग्जीक्यूटिव कमर्शियल कार, सेल्स ट्रेनर, कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजर के 10 पद, मैसर्ज़ कॉस्मो फेराइट्स जाबली में फीडर, वेल्डर, बी.टेक. मैकेनिकल के 12 पद व मैसर्ज़ शिवालिक बायमेटल कंट्रोल्स लिमिटिड सोलन में हेल्पर, फीटर, ट्रेनी, शिफ्ट इंजीनियर के 12 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, फीटर, वेल्डर, बी.टेक. मकैनिकल या इलेक्ट्रिकल, एम.बी.ए. व आयु 20 से 38 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. में प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रेजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन करने से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
जगदीश कुमार ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्र व दस्तावेजों सहित ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में 24 फरवरी, 2026 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई भी यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ज़िला रोज़गार कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X