Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

यूएई की कंपनी में रोजगार का अवसर, ऑनलाइन पंजीकरण 12 तक

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, January 09, 2026 18:15 PM IST
यूएई की कंपनी में रोजगार का अवसर, ऑनलाइन पंजीकरण 12 तक

हमीरपुर/धर्मशाला/ऊना, 15 दिसंबर। राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) के माध्यम से युवाओं को विदेश में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए एक और अवसर प्रदान किया है।


एचपीएसईडीसी को भर्ती प्रतिनिधि कंपनी किंग्सटन होल्डिंग्स के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात में रोजगार के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। फैक्टरी हैल्पर और जनरल हैल्पर के इन पदों के लिए 12 जनवरी तक वेब लिंक https://forms.gle/u5X4D7x4xMrAVMeK6 पर दिए गए गूगल फार्म पर ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 21 से 35 वर्ष तक के दसवीं पास एवं अंग्रेजी का बेसिक ज्ञान रखने वाले युवा पात्र हैं। अभ्यर्थियों के पास वैध पासपोर्ट होना चाहिए।
 जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयनित युवा 1075 दिरहम मासिक वेतन और ओवरटाइम भत्ते सहित हर माह 1375 दिरहम तक कमा सकते हैं। उन्हें कंपनी की ओर से आवासीय सुविधा, मेडिकल इंश्योरेंस, संयुक्त अरब अमीरात के श्रम कानूनों के अनुसार ग्रेच्युटी, दो सालों में एक बार हवाई टिकट और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न औपचारिकताएं पूर्ण करने हेतु विदेश मंत्रालय द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार 35,400 रुपये का शुल्क और 1500 रुपये का मेडिकल शुल्क अदा करना होगा। जिला रोजगार अधिकारी ने पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।

ऊना, 9 जनवरी। हिमाचल प्रदेश सरकार के अधीन हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से प्रदेश के 12वीं पास युवाओं को विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात की किंग्सटन होल्डिंग कंपनी में जनरल हेल्पर/ फैक्ट्री हेल्पर के विभिन्न पद भरे जाएंगे।

इसके लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 12 जनवरी, 2026 तक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से https://forms.gle/u5X4D7x4xMrAVMeK6  अपना पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति दुबई में की जाएगी। साथ ही, लगभग 1,375 एईडी मासिक वेतन दिया जाएगा, जिसमें ओवरटाइम भी शामिल है। इसके अतिरिक्त कंपनी द्वारा आवास सुविधा, चिकित्सा सुविधा तथा प्रत्येक दो वर्ष में हवाई टिकट प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को अंग्रेजी भाषा का सामान्य ज्ञान होना आवश्यक है। आयु सीमा 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा वैध पासपोर्ट अनिवार्य है।

इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों का 30 हज़ार रूपये सेवा शुल्क सहित 18 प्रतिशत जीएसटी तथा 1,500 रूपये चिकित्सा शुल्क (भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देशानुसार) लगेगा। अधिक जानकारी के लिए संबंधित जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

 

धर्मशाला(कांगड़ा)। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सुचित किया है कि हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) हिमाचल प्रदेश सरकार उपक्रम द्वारा किंगस्टन होल्‍डिंग दुबई में फैक्ट्री हेल्पर/जनरल हेल्पर की भर्तियाँ की जा रही हैं।  इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, बेसिक अंग्रेजी का ज्ञान व आयु सीमा 21 वर्ष से 35 वर्ष तक रखी गई है। इन पदों हेतु मासिक वेतन 1,375 संयुक्त अरब अमीरात दिरहम (मासिक वेतन- 1,075 संयुक्त अरब अमीरात दिरहम तथा दैनिक ओवरटाइम (3 घंटे)(300 संयुक्त अरब अमीरात दिरहम) तथा रहने की सुविधा कंपनी द्वारा दी जाएगी।  
इच्छुक आवेदक https://forms.gle/u5X4D7x4xMrAVMeK6     लिंक में दिए गए गूगल फॅार्म पर अपना पंजीकरण करना सुनिश्चित करें, ताकि आप साक्षात्कार में भाग लें सके। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 है। चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा अनुमोदित रूपये 35,400 तथा 1,500 मेडिकल का शुल्क देना होगा। वैध पासपोर्ट न रखने वाले उम्मीदवारों को भर्ती में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी भी असुविधा हेतु कार्यालय फ़ोन नंबर 01892-224892 पर संपर्क भी कर सकते हैं।

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X