Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

अन्नदाता पर मंत्री के बयान पर बिफरे बादल, कहा- किसानों को बदनाम करने की कोशिश, माफी मांगे

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, December 12, 2020 15:31 PM IST
अन्नदाता पर मंत्री के बयान पर बिफरे बादल, कहा- किसानों को बदनाम करने की कोशिश, माफी मांगे

चंडीगढ़, 12 दिसंबर। अन्नदाता पर केंद्रीय मंत्रियांे को बयानों को लेकर शिअद बिफर पड़ा है। शिअद ने अन्नदाता को बदनाम करने के लिए मंत्री से माफी मांगने को कहा है।

भारतीय जनता पार्टी के पुरानी सहयोगी रही शिरोमणि अकाली दल-बादल के प्रमुख सुखबीर बादल ने अन्नदाता पर मंत्रियों के बयान पर कहा कि बड़े दुख की बात है कि केंद्र सरकार किसानों के संघर्ष को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। जो भी केंद्र सरकार के साथ सहमत नहीं है उसे सरकार देशद्रोही कहती है। मैं केंद्र को कहना चाहता हूं कि जो किसान बैठे हैं इनका किसी धर्म के साथ संबंध नहीं है, ये अन्नदाता है। बादल ने कहा कि अन्नदाता के आंदोलन को लेकर उसे ऊलजूलूल बयान देने वाले केंद्रीय मंत्रियों को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किसानों की बात सुनने की अपील की।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोेयल ने एक नेशनल न्यूज पेपर से बातचीत में अन्नदाताओं के आंदोलन के माआवोदियों और वामपंथियों के हाथों में चले जाने की बात कही थी। जिसके बाद किसान संगठन केंद्र पर पलटवार हो गए है। किसान संगठनों ने कहा है कि अगर ऐसा है तो केंद्र उन लोगों को सलाखों के पीछे डाल दे। बादल ने आरोप लगाया कि केंद्र अन्नदाता की आवाज दबा रही है। बादल ने कहा कि केंद्र जिनके लिए यह कानून लेकर आया है, वही इन्‍हें लागू होते नहीं देखना चाहते। उन्‍होंने कहा कि ये दुर्भाग्‍यपूर्ण है कि केंद्र किसानों की आवाज सुनने के बजाय उसे दबा रही है। किसान ये कानून नहीं चाहते। सरकार क्‍यों तानाशाही दिखा रही है जब जिनके लिए कानून बने हैं, वही इसे नहीं चाहते? मैं मोदी से अपील करता हूं कि वे अन्नदाता की बात सुनें। उन्‍होंने कहा कि आंदोलन को खालिस्‍तानियों और राजनीतिक दलों से जोड़ने का प्रयास निंदनीय है।

VIDEO POST

View All Videos
X