
चंडीगढ़। पंजाब में कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने अब मोबाइल टवारों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। जिसे कई क्षेत्रों मोबाइल सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो गई हैं। इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पुलिस को किसान आंदोलन की आड़ में मोबाइल टावरों को नुकसान पहुंचा रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पंजाब में नए कृषि कानूनों से नाराज किसानों का सबसे अधिक गुस्सा अंबानी और अडानी ग्रुप से है। उनका मानना है कि नए कृषि कानूना इन दोनों को लाभ पहुंचाने के लिए ही लाए गए हैं। ऐसे में मुकेश अंबानी की कंपनी जियो के मोबाइल टावर आंदोलनकारी किसानों के निशाने पर हैं। किसानो ने कई जगह पर इन टावरों की विद्युत केबल काट दी। जिससे इनकी विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। पूरे पंजाब के जियो के लगभग 9 हजार टावर है। इनमें से 15 सौ से अधिक टावरों को नुकसान पहुंचाया गया है।
बताया जा रहा है कि रविवावर तक 1411 टावरों को नुकसान पहुंचाया गया था, जो कि सोमवार को बढ़कर 15 सौ से ज्यादा हो गया है। जालंधर में जियो की फाइबर केबल के कुछ बंडल भी जलाए गए हैं। किसान इन टावरों को नुकसान पहुंचाने के लिए बिजली की आपूर्ति को बाधित कर दे रहे हैं।
एक जगह पर कुछ लोगों ने टावर से जेनरेटर को उठाकर स्थानीय गुरुद्वारे को दान कर दिया। एक वायरल वीडियो में कुछ जियो कर्मचारियों को धमकाया और भगाया जा रहा है। इस बीच, टावर इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स एसोसिएशन (टीएआईपीए) ने बताया कि पंजाब में कम से 1,600 टावरों को नुकसान पहुंचाया गया है।