Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

अर्की बाजार में आग लगने से एक बच्‍चे समेत 4 की मौत, 6 मलबे में दफन

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, January 12, 2026 19:49 PM IST
अर्की बाजार में आग लगने से एक बच्‍चे समेत 4 की मौत, 6 मलबे में दफन

 

अर्की(सोलन), 12 जनवरी। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के उपमंडल अर्की के बाजार में देर रात आग की घटना में एक भवन ढह गया। इसमें रह रहे आठ साल के बच्‍चे समेत चार लोगों की मौत हो गई और 6 मलबे में दबे हुए हैं। वहीं दो घायलों का अर्की अस्‍पताल में उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने उपमण्डल प्रशासन अर्की को निर्देश दिए है कि अर्की बाज़ार में आज प्रातः हुए अग्निकांड में राहत एवं बचाव कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार तड़के करीब तीन बजे अर्की बाज़ार के एक पुराने भवन में आग लग गई। अग्निशमन विभाग अर्की एवं तहसीलदार अर्की से प्राप्त प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, घटना के समय भवन में कुल 10 लोग मौजूद थे, जो भवन गिरने के बाद मलबे में दबने की आशंका है। ये सभी नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने इनकी पहचान कर ली है। वहीं रेस्क्यू टीम ने एक घायल बच्चे को जीवित बाहर निकाला था, लेकिन उसने गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एसडीआरएफ टीम ने देर शाम तक तक तीन व्यक्तियों के शरीर के अवशेष मलबे से बरामद किए गए हैं। बरामद किए गए अवशेषों की जांच फॉरेंसिक टीम द्वारा की जाएगी। वहीं भवन में मौजूद 6 अन्‍य लोग अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है।

 

एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा खोज एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। मलबा हटाने के लिए भारी मशीनरी का उपयोग किया जा रहा है और सभी संभावित प्रयास किए जा रहे हैं। बचाव कार्य के लिए NDRF की टीम को बुलाया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने स्थानीय प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों के निर्देश दिए थे। अर्की अग्निशमन विभाग के साथ-साथ ज़िला शिमला के बालुगंज, ज़िला सोलन के बनलगी और अम्बुजा सीमेंट कम्पनी के अग्निशमन वाहनों को तुरंत घटना स्थल की ओर रवाना किया गया। उपायुक्त ने कहा कि अग्निशमन वाहनों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अग्नि को फैलने से रोका गया और यह प्रयास किया गया। आग की चपेट में आया पुराना भवन लकड़ी का बना था और इस कारण आग बहुत तेज़ी से फैली और यह ढह गया। इस अग्निकांड में एक 8 वर्षीय बच्चे प्रियांश की मौत हो गई और मलबे में दबे हुए 3 शव निकाले गए।

 

मुख्‍यमंत्री और विधायक संजय अवस्‍थी ने शोक प्रकट किया

 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार देर रात घटित सोलन जिले के अर्की बाजार में भीषण अग्निकांड पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सूचना मिलते ही जिला प्रशासन को युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आग को बुझाने के लिए अर्की अग्निशमन विभाग के साथ-साथ जिला शिमला के बालूगंज, जिला सोलन के बनलगी और अम्बुजा सीमेंट कम्पनी के अग्निशमन वाहनों को तुरंत घटना स्थल की ओर रवाना किया गया। उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग द्वारा अग्नि पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक संजय अवस्थी मौके पर जाकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।


उन्होंने कहा कि इस घटना में घायल दो लोगों का उपचार नागरिक अस्पताल अर्की में किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन को इन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को तुरन्त सहायता उपलब्ध करने के निर्देश दिए है तथा जिला प्रशासन को इस घटना की गहन जांच करने के आदेश दिए।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उधर, अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने आज प्रातः अर्की बाज़ार में आग लगने से एक बच्चे की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया है।

 

संजय अवस्थी घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचें और राहत एवं बचाव कार्यों का जायज़ा लिया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को मृतक के परिवार को समुचित सहायता उपलब्ध करवाने तथा घायलों के उचित उपचार के निर्देश जारी किए। विधायक ने नागरिक अस्पताल अर्की में घायल का कुशलक्षेम जाना और अस्पताल प्रशासन को आवश्यक निर्देश जारी किए। संजय अवस्थी ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X