Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, October 12, 2026 18:40 PM IST
केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

केलांग(लाहौल-स्‍पीति), 12 अक्‍तूबर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सोमवार को लाहौल-स्पीति के केलांग में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के 'हाई एल्टीट्यूड मेडिसिन एवं पब्लिक हेल्थ रिसर्च केंद्र' के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सांसद कंगना रनौत और पूर्व विधायक रवि ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

 

 जयराम ठाकुर ने इस महत्वपूर्ण शोध केंद्र की सौगात के लिए केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर अभूतपूर्व सहयोग दे रही है। उन्होंने नड्डा के कार्यकाल की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि राज्य में चार नए मेडिकल कॉलेजों का निर्माण, रिकॉर्ड समय में बिलासपुर में एम्स (AIIMS) की स्थापना, ऊना में पीजीआई का सैटेलाइट सेंटर और अब केलांग में यह शोध संस्थान मिलना हिमाचल के लिए बहुत बड़ी सौगात है। यह नया केंद्र उच्च हिमालयी क्षेत्रों की स्वास्थ्य समस्याओं और बीमारियों पर गहन शोध, बेहतर उपचार तथा जनस्वास्थ्य सेवाओं के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कोविड महामारी के दौरान दो-दो स्वदेशी वैक्सीन विकसित करने में ICMR के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए विश्वास जताया कि यह संस्थान लाहौल के कठिन वातावरण में सालभर रहने वाले स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर को सुधारने और उनकी स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के निवारण में अत्यंत कारगर सिद्ध होगा।

 

 इसके साथ ही जयराम ठाकुर ने अटल टनल के निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा टनल के शुभारंभ के बाद से इस पूरे जनजातीय क्षेत्र का कायाकल्प हो चुका है। इससे लाहौल में पर्यटन गतिविधियों में भारी उछाल आया है और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अनेक नए अवसर पैदा हुए हैं। राज्य की वर्तमान व्यवस्था पर प्रहार करते हुए उन्होंने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा ट्राइबल डेवलपमेंट के लिए भेजे जा रहे करोड़ों रुपये के बजट को लाहौल-स्पीति में खर्च न करके अन्यत्र डायवर्ट किया जा रहा है, जो अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी को एकजुट होकर चलना होगा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा का समर्थन बनाए रखना होगा।

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार

बैठक : हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार

X