Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

हिमाचल कांग्रेस में निपटाने का खेल शुरू, विजिलेंस जांच से तिलमिलाए नेता: जयराम

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, January 22, 2026 16:48 PM IST
हिमाचल कांग्रेस में निपटाने का खेल शुरू, विजिलेंस जांच से तिलमिलाए नेता: जयराम

धर्मशाला(कांगड़ा), 22 जनवरी। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने धर्मशाला में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर अब तक का हमला बोलते हुए प्रदेश की राजनीति में नया भूचाल ला दिया है। ठाकुर ने बेहद गंभीर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से उस 'वरिष्ठ नेता' के नाम का खुलासा करने की मांग की है, जिसने कथित तौर पर मुख्यमंत्री को धमकी दी है कि यदि उनके खिलाफ चल रही जांच नहीं रोकी गई, तो वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

 

नेता प्रतिपक्ष ने सुलगते हुए सवाल पूछे कि आखिर वह कौन प्रभावशाली चेहरा है जो विजिलेंस जांच से इतना तिलमिला गया है कि दिल्ली जाकर हाईकमान के सामने पार्टी छोड़ने तक की बात कह रहा है? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चूंकि पुलिस विभाग और विजिलेंस सीधे मुख्यमंत्री के अधीन हैं, तो यह स्पष्ट है कि डीजीपी ने उनकी सहमति के बिना जांच के आदेश नहीं दिए होंगे, जिससे यह साफ होता है कि कांग्रेस के भीतर अब एक-दूसरे को 'निपटाने' का खेल रात के अंधेरे में नहीं बल्कि दिन के उजाले में सार्वजनिक रूप से शुरू हो चुका है।

 

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कभी ये वही नेता तो नहीं जिसने मंडी में सरकार के तीन साल के जश्न के मौके पर मुख्यमंत्री को खुली चुनौती दे डाली थी कि ऐसे नहीं चलेगा। विधायक सुधीर शर्मा और पवन काजल की मौजूदगी में उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की लोकप्रियता आज रसातल में है और अगर आज चुनाव हो जाएं, तो सत्ताधारी दल को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।

 

राजनीतिक वार-पलटवार के इस माहौल के बीच, जयराम ठाकुर ने अपनी सक्रियता को केवल आलोचना तक सीमित नहीं रखा, बल्कि वे हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 16वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में भी शामिल हुए। वहां उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षाविदों से संवाद करते हुए विश्वविद्यालय को प्रदेश की उच्च शिक्षा का एक सशक्त स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि कांगड़ा का यह संस्थान शोध, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से राज्य के युवाओं के भविष्य को संवारने में वरदान साबित हुआ है। एक तरफ जहां उन्होंने सरकार की आंतरिक कलह को उजागर किया, वहीं दूसरी ओर शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल की गौरवशाली यात्रा और संस्थान के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कर विकास के एजेंडे को भी मजबूती से रखा।

 

डोडा हादसे पर व्यक्त किया गहरा शोक

 

जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की हृदय विदारक घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि इस भीषण हादसे में 10 से अधिक वीर जवानों का बलिदान राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शहीद हुए वीर सपूतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। जयराम ठाकुर ने हादसे में घायल हुए सैनिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और कहा कि देश अपने इन वीर रक्षकों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को सदैव कृतज्ञता के साथ स्मरण रखेगा।

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X