Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

राज्यपाल ने पीएम को हिमाचल में हुए नुकसान और नशा मुक्त अभियान की जानकारी दी

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, July 29, 2025 18:28 PM IST
राज्यपाल ने पीएम को हिमाचल में हुए नुकसान और नशा मुक्त अभियान की जानकारी दी

शिमला/नई दिल्‍ली, 29 जुलाई। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को राज्य की विकासात्मक पहलों, प्राकृतिक आपदाओं के कारण प्रदेश को हुए नुकसान और नशा मुक्त हिमाचल अभियान की प्रगति से अवगत करवाया।


राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को इस वर्ष मानसून के कारण मंडी जिला में बादल फटने और भूस्खलन से हुए व्यापक नुकसान से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि इन आपदाओं के कारण प्रभावितों के घर और कृषि भूमि का भारी नुकसान हुआ है। प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि पुनर्वास कार्य सुनिश्चित करने के लिए प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।


राज्य स्तरीय नशामुक्त हिमाचल अभियान के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी देते हुए राज्यपाल ने बताया कि इस अभियान को पंचायत स्तर तक लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मादक द्रव्यों के सेवन के खिलाफ जागरूकता पैदा करने और हिमाचल प्रदेश को नशा मुक्त राज्य बनाने के प्रयास में सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।


राज्यपाल ने हाल ही में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के काशी (वाराणसी) में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा’ का विवरण साझा किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन वर्ष-2047 तक नशा मुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


उन्होंने सम्मेलन में अपनाए गए ‘काशी घोषणा पत्र’ के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में अनुसार मादक द्रव्यों के सेवन के प्रभाव पर समावेशी दृष्टिकोण को अपनाया गया है। इसके अनुसार यह न केवल एक आपराधिक या कानूनी मामला है, बल्कि यह जन स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण की दृष्टि से भी एक गंभीर चुनौती है। यह घोषणा पत्र मादक द्रव्यों के खतरे से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सरकार और समाज के बीच साझे प्रयासों की वकालत करता है।


 राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत काशी घोषणा पत्र के सिद्धांतों को गंभीरता से लागू किया जाएगा।

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X