Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

सेना के लिए स्वदेशी ड्रोन बनाने वाले सर्वेश शर्मा को राज्‍यपाल ने किया सम्मानित

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, September 23, 2026 18:03 PM IST
सेना के लिए स्वदेशी ड्रोन बनाने वाले सर्वेश शर्मा को राज्‍यपाल ने किया सम्मानित

हमीरपुर/शिमला, 23 सितंबर। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने हमीरपुर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के छात्र सर्वेश शर्मा को भारतीय सेना के लिए स्वदेशी ‘रुद्र एज टी-1 (स्पेक्ट्रा)’ ड्रोन विकसित करने के लिए रक्षा मंत्रालय से 3.5 करोड़ रुपये की अनुदान राशि प्राप्त करने पर सम्मानित किया। राज्यपाल ने सर्वेश शर्मा की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह पहल हिमाचल प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा, नवाचार की भावना और तकनीकी क्षमता का परिचायक है। उन्होंने स्वदेशी रक्षा तकनीक के विकास में योगदान देने के लिए सर्वेश शर्मा के समर्पण, दूरदर्शिता और दृढ़ता की प्रशंसा की।

 

राज्यपाल ने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां आत्मनिर्भर भारत की भावना को साकार करती हैं तथा रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी तकनीकी क्षमताओं के विकास के देश के प्रयासों को गति देती हैं। कविन्द्र गुप्ता ने सर्वेश शर्मा से संवाद के दौरान ड्रोन की प्रमुख विशेषताओं, इसके विकास के दौरान सामने आई चुनौतियों तथा इस परियोजना को शुरू करने की प्रेरणा के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्वदेशी ड्रोन तकनीक को और अत्याधुनिक बनाने की भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की।

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश के युवाओं का आह्वान किया कि वे सर्वेश शर्मा की उपलब्धि से प्रेरणा लेकर नवाचार, अनुसंधान, प्रौद्योगिकी और उद्यमिता के क्षेत्र में समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ें।

 

उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल रोजगार पाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि रोजगार प्रदाता बनने का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के परिकल्पना को साकार करने में अपना योगदान देना चाहिए। राज्यपाल ने सर्वेश शर्मा की भविष्य की योजनाओं की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौर तथा पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह भी उपस्थित थे।

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X