Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

एसपी हमीरपुर और सैन्य अधिकारियों ने एनसीसी कैडेट्स में भरा जोश

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, July 09, 2026 17:02 PM IST
एसपी हमीरपुर और सैन्य अधिकारियों ने एनसीसी कैडेट्स में भरा जोश

हमीरपुर, 09 जुलाई। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के परिसर में आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की एयर विंग के दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (एटीसी-223) में वीरवार को सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कैडेट्स के साथ संवाद करके कैडेट्स को अनुशासन, मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

1एचपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, कुल्लू द्वारा आयोजित किए जा रहे इस शिविर में वीरवार को थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने कैडेट्स को थल सेना में अधिकारी या सैनिक के रूप में भर्ती के अलग-अलग माध्यमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कैडेट्स को सशस्त्र सेनाओं में कॅरियर बनाने के लिए अपने आपको शारीरिक, मानसिक और अकादमिक रूप से तैयार रखने के लिए प्रेरित किया तथा जीवन में अनुशासन, ईमानदारी और लीडरशिप जैसे मूल्यों को अपनाने की अपील की। कर्नल श्रीधर राजन थल सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट के अनुभवी अधिकारी हैं और उनका अभी तक लगभग 20 वर्षों का सेवाकाल बहुत ही सराहनीय रहा है।

कैडेट्स से संवाद के एक अन्य सत्र में हमीरपुर के एसपी बलवीर सिंह ने नशे की समस्या पर विस्तार से बात की। उन्होंने कैडेट्स को अनुशासित जीवन शैली अपनाने की अपील करते हुए कहा कि इससे वे जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल करने में सक्षम होंगे। एसपी ने कहा कि आज के दौर में नशे की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। विशेषकर, युवा पीढ़ी इसकी चपेट में आ रही है। इसे रोकने के लिए हर युवा को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने यातायात के नियमों की अक्षरशः अनुपालना पर भी जोर दिया। एसपी ने कहा कि आज के दौर में साईबर अपराध भी बहुत बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं। इसलिए, इंटरनेट और मोबाइल का उपयोग करते समय सभी लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।

सूबेदार मेजर संजय कुमार सिंह ने कैडेट्स के साथ अपने कई अनुभव साझा किए तथा अग्निवीर भर्ती की विस्तृत जानकारी दी।

 इससे पहले, कैंप कमांडेंट एवं 1एचपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, कुल्लू के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर कुणाल शर्मा ने सभी अधिकारियों का स्वागत किया तथा दस दिवसीय कैंप के दौरान आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।

31 अधिकारियों और कैडेट्स ने रक्तदान भी किया


शिविर के दौरान कैडेट्स में समाज सेवा की भावना विकसित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों के अलावा रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। इस रक्तदान शिविर में कुल 31 अधिकारियों और कैडेट्स ने रक्तदान किया। 

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X