Sunday, May 05, 2024
BREAKING
धूमल चुनाव न हारते तो कभी सीएम न बनते जयरामः कांग्रेस मुख्यमंत्री बोल चुके बहुत झूठ, तथ्य रखें सामने: जयराम ठाकुर आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : मुख्यमंत्री आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन: सीएम राष्ट्रपति का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत भाजपा बताए, सर्वाधिक मतों से जीते सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर पांगी और बंजार में सीएम का जयराम पर बड़ा हमला, बोले हार देख मैदान से हटे देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर अगर डायरेक्टर फ्लॉप तो सुपरस्‍टार हीरोइन की फ़िल्म फ्लॉप होना तय:सुक्‍खू
 

राहुल गांधी कर रहे हैं न्याय यात्रा, हिमाचल में प्रदर्शन पर लग रही रोक: जयराम

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, February 02, 2024 21:04 PM IST
राहुल गांधी कर रहे हैं न्याय यात्रा, हिमाचल में प्रदर्शन पर लग रही रोक: जयराम

शिमला 02 फरवरी। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में आज हर वर्ग सड़कों पर है। कांग्रेस सरकार ने न तो चुनाव से पूर्व किए एक भी वादे को निभाया और न ही सरकार बनने के बाद एक भी ऐसा काम किया जो सरकार करती है। जो लोगों को पिछली सरकार में मिला हुआ था वह भी छीन रही है। ऐसे में लोगों में असंतोष होना लाज़िमी है। जब सरकार लोगों की आवाज़ नहीं सुनेगी तो मजबूर होकर लोग सड़कों पर उतरेंगे और प्रदर्शन करेंगे, जिससे सरकार के कानों तक उनकी आवाज़ पहुंचे। लेकिन सरकार ने लोगों को संतुष्ट करने की बजाय, लोगों की माँगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की बजाय उनकी आवाज़ों को दबाना चाह रही है।

 

 

उन्‍होंने कहा कि सरकार ने शिमला में प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी है। सरकार को लगता है कि इस तरह के तानाशाही तरीक़े से वह लोगों की आवाज़ दबा सकती हैं। लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है। अब लोग सरकार की नाकामियों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाना नहीं छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री को यह समझना चाहिए कि लोगों की आवाज़ दबाकर उन्हें ख़ामोश नहीं किया जा सकता है। यह आवाज़े तक शांत होंगी जब उनके मुद्दों का निपटारा होगा। जब उनकी समस्याओं को निपटाने की नीयत से सरकार उन्हें सुनेगी और उन समस्याओं को हल करने  लिए गंभीरता से प्रयास करेगी। 

 

जयराम ठाकुर कहा कि पूरे देश में राहुल गांधी भारत न्याय यात्रा चला रहे हैं लेकिन उन्हें यह नहीं पता है कि हिमाचल में झूठ बोलकर, लोगों को झूठी गारण्टियां देकर सरकार बनाई है। सरकार बनाने के बाद से ही कांग्रेस प्रदेश में अन्याय ही कर रही है। सरकार माताओं-बहनों के साथ अन्याय कर रही है। युवाओं के साथ अन्याय कर रही है। किसानों-बाग़वानों के साथ अन्याय कर रही है। अब सरकार अन्याय के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने वाले के साथ अन्याय करते हुए उनका लोकतांत्रिक हक़ भी छीनना चाह रही है। उन्होंने  कि बीजेपी सरकार को इस तरह से मनमानी नहीं करने देगी।

 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का दौरा ऐतिहासिक रहने वाला है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा 3 और 4 फरवरी को कांगड़ा के धर्मशाला में रहेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके द्वारा जनसभा को संबोधित करने से भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल एवं ऊर्जा बढ़ेगी। उन्होंने कहा की आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी चारों लोकसभा सीटों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। हर बूथ से बीजेपी को बढ़त दिलाने के लिए हर कार्यकर्ता संकल्पित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी भार भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे।

 

धूमल चुनाव न हारते तो कभी सीएम न बनते जयरामः कांग्रेस

बयान : धूमल चुनाव न हारते तो कभी सीएम न बनते जयरामः कांग्रेस

आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : मुख्यमंत्री

आरोप : आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : मुख्यमंत्री

राष्ट्रपति का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

दौरा : राष्ट्रपति का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

भाजपा बताए, सर्वाधिक मतों से जीते सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

सवाल : भाजपा बताए, सर्वाधिक मतों से जीते सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

प्रचार : अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

प्रचार : देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

मुद्दों पर हो चर्चा, निचले स्तर की राजनीति कर रही भाजपा: चौहान

बयान : मुद्दों पर हो चर्चा, निचले स्तर की राजनीति कर रही भाजपा: चौहान

देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर

चुनाव प्रचार : देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर

VIDEO POST

View All Videos
X