Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

पांगी और बंजार में सीएम का जयराम पर बड़ा हमला, बोले हार देख मैदान से हटे

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, May 03, 2024 20:05 PM IST
पांगी और बंजार में सीएम का जयराम पर बड़ा हमला, बोले हार देख मैदान से हटे

 

पांगी(चंबा), 03 मई। जिला चम्बा के पांगी में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांग्रेस पार्टी के पक्ष में धुंआधार प्रचार किया और मंडी लोकसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी विक्रमादित्य के पक्ष में वोट मांगे। किलाड़ में एक विशाल चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में सभी सीटें जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा के साथ साथ उपचुनाव की सभी 6 सीटें कांग्रेस पार्टी बड़े अंतर से जीतेगी। 

 

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि दागियों ने धन के प्रभाव में आकर अपनी आत्मा को बेच दिया और कांग्रेस पार्टी के साथ विश्वासघात किया। उन्होंने कहा कि इन 6 नेताओं ने जनता पर उपचुनाव का अनावश्यक बोझ डाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा धनबल से सत्ता हथियाना चाहती है, लेकिन प्रदेश की जनता जनबल से इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि अब इन 6 दागी नेताओं को हराना प्रदेश के मतदाताओं की जिम्मेदारी है। 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मण्डी से भाजपा की प्रत्याशी को जनता के मुद्दों का कोई ज्ञान नहीं है। भाजपा एक स्क्रिप्ट कंगना को दे रही है और वह अपने डायलॉग बोल रही हैं। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर एक फ्लॉप निर्देशक हैं और चार जून को यह फिल्म बुरी तरह से पिट जाएगी। उन्होंने कहा कि चार जून को फिल्म फ्लॉप होने के बाद कंगना वापिस मुम्बई चली जाएंगी।

 

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि आपदा में कंगना रनौत ने प्रभावित परिवारों की कोई मदद नहीं की, जबकि फिल्म अभिनेता आमिर खान ने चुपचाप 25 लाख रूपये आपदा प्रभावितों के लिए दिए। उन्होंने कहा कि पिछली बरसात के दौरान हिमाचल प्रदेश में आई इतिहास की सबसे बड़ी आपदा के दौरान वे और मंत्रिमंडल के सभी सदस्य प्रभावित क्षेत्रों में जाकर आपदा प्रभावितों परिवारों के साथ खड़े रहे और उनकी मदद की। राज्य सरकार ने बिना केन्द्रीय सहायता के अपने सीमित संसाधनों से प्रभावित परिवारों को 4500 करोड़ रूपये का पैकेज दिया। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने अपनी 10 प्रमुख चुनावी गारंटियों में से पांच गारंटियों को मात्र सवा साल के कार्यकाल में पूरा किया है। सरकार ने पुरानी पैंशन को बहाल किया, महिलाओं को 1500 रूपये की पैंशन दी, युवाओं के लिए 680 करोड़ रूपये का स्टार्टअप फंड बनाया, सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई शुरू की। इसके साथ साथ किसानों के कल्याण को देखते हुए दूध की खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गाय का दूध 45 रूपय तथा भैंस का दूध 55 रूपये खरीदा जा रहा है। 

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों में विकास कार्यों को विशेष प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि पांगी क्षेत्र की समस्याओं को देखते हुए यहां राज्य सरकार सौर उर्जा के दोहन को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि पांगी में बर्फवारी के दिनों में भी बिजली आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम परियोजना स्थापित की जा रही है। पांगी क्षेत्र के खरयार में 1.2 मैगावाट तथा धरवार, हिलौर में 400-400 किलोवाट की सौर उर्जा परियोजनाएं स्थापित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मालू नाला फेज-दो विद्युत परियोजना को आने वाले समय में नए सिरे से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पांगी में सड़क व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा तथा यहां चल रहे अधूरे प्रोजेक्टों को जल्द से जल्द पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह दोबारा जल्द ही पांगी के दौरे पर आएंगे और तब क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणाएं भी करेंगे। 

इस अवसर पर पार्टी प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह, कांग्रेस नेता अमित भरमौरी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। 

 

 

एक महीने की शूटिंग के लिए हिमाचल आई हैं भाजपा उम्मीदवार

 

बंजार (कुल्लू)। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने शुक्रवार को बंजार में कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह के लिए वोट मांगते हुए भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर हार सामने देखकर लोकसभा चुनाव लड़ने से पीछे हट गए। उन्हें मालूम था कि पांच साल मुख्यमंत्री रहते मंडी संसदीय क्षेत्र में काम नहीं किया है, वह सिर्फ सराज तक ही सीमित रहे। 

 

ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि हाईकमान के बोलने पर पहले जयराम ने चुनाव लड़ने की हामी भर दी थी, लेकिन जैसे ही उन्होंने पता चला कांग्रेस युवा व स्मार्ट चेहरे विक्रमादित्य सिंह को चुनाव मैदान में उतारने वाली है, वह पीछे हट गए। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को कहा कि मंडी से कोई सेलिब्रिटी ही जीत सकती है, इसलिए कंगना रनौत को टिकट दिला दी। कंगना को फेल करने में जयराम ठाकुर का पूरा सहयोग रहेगा। कंगना रनौत एक महीने की शूटिंग के लिए हिमाचल प्रदेश आई हैं। नेता प्रतिपक्ष जितनी मर्जी लोकेशन सेट कर लें, जितनी लोकेशन बदल लें, फ़िल्म फ्लॉप होना तय है। 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे यहां टॉप का हीरो (विक्रमादित्य सिंह) है। टॉप का हीरो वह होता है जो दिन-रात जनता की सेवा में लगा रहता है। विक्रमादित्य सिंह ने आपदा में मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता का भरपूर साथ दिया है। वह लोगों के दुख में साथ खड़े हुए। जेसीबी में बैठकर सड़कों को खुलवाया व वैली ब्रिज बनवाए। विक्रमादित्य ने बंजार में अनेक कार्य किये हैं, सांसद बनकर वह यहां विकास की गंगा बहाएंगे। लोकसभा चुनाव के बाद वह विक्रमादित्य सिंह के साथ फिर बंजार आएंगे और लोगों की मांगों को पूरा किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे खोल रखे थे।

 

नौकरियां बेची जाती थीं और जयराम ठाकुर पूरे 5 साल मूकदर्शक बने रहे। भाजपा हिमाचल व महिला विरोधी है। पहले आपदा में साथ नहीं दिया, फिर महिलाओं के 1500 रुपये रुकवाने के लिए चुनाव आयोग पहुंच गए। भाजपा सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम करती है। कांग्रेस काम करने में विश्वास रखती है, भाजपा की तरह चुनाव देखकर धन आवंटन नहीं करती। भाजपा ने कांग्रेस की चुनी हुई सरकार गिराने के लिए धनबल का इस्तेमाल किया, लेकिन कांग्रेस के 6 विधायक खरीदकर भी जयराम सत्ता की भूख नहीं मिटा पाए। कांग्रेस के पास पैसा नहीं जनबल है। जनबल की ताकत से ही धनबल को हराएंगे। 

 

पूर्व कर्मचारियों ने थामा कांग्रेस का दामन

 

बंजार में पूर्व कर्मचारियों ने कांग्रेस का दामन थामा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू व लोकसभा उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने सेवानिवृत्त असिस्टेंट प्रोफेसर जोगिंदर ठाकुर, सेवानिवृत्त मुख्य शिक्षक सबजा चंद, सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी विक्रम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार व मुख्यमंत्री की नीतियों व कार्यों में आस्था जताते हुए कांग्रेस जॉइन की है। 

 

चंबा-किलाड़ रोड पर हल्के मोटर वाहनों के लिए यातायात आरंभ

आवाजाही बहाल : चंबा-किलाड़ रोड पर हल्के मोटर वाहनों के लिए यातायात आरंभ

राज्यपाल ने चंबा में नशामुक्त जन जागरण रैली को हरी झंडी दिखाई

नशामुक्ति : राज्यपाल ने चंबा में नशामुक्त जन जागरण रैली को हरी झंडी दिखाई

पांगी में हुआ राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, पहला प्राकृतिक खेती उपमंडल बना

कई घोषणाएं : पांगी में हुआ राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, पहला प्राकृतिक खेती उपमंडल बना

पांगी क्षेत्र में शरद ऋतु के दौरान विद्युत समस्या का होगा स्थाई समाधान :सीएम

आश्वासन : पांगी क्षेत्र में शरद ऋतु के दौरान विद्युत समस्या का होगा स्थाई समाधान :सीएम

संवेदनहीन हो गए सीएम सुक्खू, आप्रेशन के लिए बालियां गिरवी रखना दुर्भाग्‍यपूर्ण: जयराम ठाकुर

संबोधन : संवेदनहीन हो गए सीएम सुक्खू, आप्रेशन के लिए बालियां गिरवी रखना दुर्भाग्‍यपूर्ण: जयराम ठाकुर

पावर कॉरपोरेशन में सौ करोड़ के घपले के आरोपों की जांच करे सरकार: जयराम

प्रेस कान्‍फ्रेंस : पावर कॉरपोरेशन में सौ करोड़ के घपले के आरोपों की जांच करे सरकार: जयराम

साडा-खज्जियार के तहत व्यावसायिक  संपत्तियों की सूची  की जाए तैयार: डीसी

बैठक  : साडा-खज्जियार के तहत व्यावसायिक  संपत्तियों की सूची  की जाए तैयार: डीसी

भाजपा को सभी सीटें जिताकर कांग्रेस को सबक़ सिखाएंगे प्रदेश के लोग : जयराम ठाकुर

जनसभा : भाजपा को सभी सीटें जिताकर कांग्रेस को सबक़ सिखाएंगे प्रदेश के लोग : जयराम ठाकुर

VIDEO POST

View All Videos
X