Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

2023 की आपदा के बाद प्रभावी कदम उठाने के बजाय सोई रही सरकार : जयराम ठाकुर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, September 05, 2025 20:32 PM IST
2023 की आपदा के बाद प्रभावी कदम उठाने के बजाय सोई रही सरकार : जयराम ठाकुर

कुल्लू, 05 सितंबर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज कुल्लू के अखाड़ा बाजार और इनर अखाड़ा बाजार के आपदा स्थल का दौरा किया और इस दुर्घटना के प्रभावितों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में जान माल के नुकसान का दायरा बढ़ता जा रहा है। मानसून लगभग अपनी समाप्ति पर है लेकिन जाते-जाते उसने कुल्लू को कभी न भरने वाले जख्म दिए हैं। चंबा और मंडीमें भी त्रासदी से भारी नुकसान हुआ है।अपने कुल्लू प्रवास के दौरान ही वह झींड़ी स्लाइडिंग पॉइंट, पारला तथा भुंतर के बाढ़ प्रभावितों से मिलकर उनका हाल चाल जाना ओ हौसला बढ़ाया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आपदा बहुत बड़ी सजा है। अगर हमसे कोई गलती हुई है तो देवता हमें क्षमा करें और अपनी कृपा हम पर बनाए रखें।

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस आपदा में सरकार अपने काम से ज्यादा राजनीति कर रही है और मुख्यमंत्री का सारा ध्यान आपदा प्रभावितों को राहत देने की बजाय केंद्र सरकार को कोसने में लगा हुआ है। आपदा की मुश्किल घड़ी में मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारी निभाने की वजह सोशल मीडिया में क्या चल रहा है इसकी बात कर रहे हैं।  इस आपदा में बहुत नुकसान हुआ है और लोगों को जल्दी से जल्दी राहत पहुंचाने के लिए सरकार को अपने प्रयासों को और तेज करना होगा। 2023 की आपदा हमने कोई सबक नहीं लिया। पिछली आपदा के बाद यदि हमने प्रभावी कदम उठाए होते और बहुत सारे चिन्हित स्थानों पर काम किया होता तो आपदा के नुकसान को कुछ कम किया जा सकता था। दो साल से जहां कट लगे हैं वहीं लगे पड़े हैं, जहां मलबा पड़ा हुआ है वहीं पड़ा है। 2 साल से सरकार ने बहुत सारी जगह की कोई सुध ही नहीं ली।

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार यह बताएं कि आपदा में उसने क्या किया? आपदा से निपटने की पहली जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की है। हर काम के लिए केंद्र सरकार को कोसना कहां तक सही है? राज्य सरकार द्वारा जो भी कहा जा रहा है, केंद्र द्वारा तत्काल वह सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। मणिमहेश यात्रा में भी लोगों को निकालने के लिए सेना के हेलीकॉप्टर जी जान से जुटे है।  केंद्र सरकार ने पिछली बार भी प्रदेश की पूरी मदद की। 05 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की आर्थिक सहायता प्रदेश को दी गई।

 

उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सभी सांसदों के साथ उन्‍होंने भी केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर हिमाचल की ज्यादा से ज्यादा सहायता करने और बार-बार आ रही आपदा के अध्ययन की गुजारिश की है। सरकार बताए क्या 2023 में केंद्र सरकार द्वारा दी गई धनराशि आपदा प्रभावितों और आपदा से निपटने के इंतजामों के ऊपर ही खर्च की गई है? यह राजनीति का नहीं आपदा से निपटने और आपदा प्रभावितों को ज्यादा से ज्यादा और जल्दी से जल्दी मदद करने का समय है। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के नेता महेश्वर सिंह, मंत्री गोबिंद ठाकुर, बंजारा विधायक सुरेंद्र शौरी, बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी, कुल्लू भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर समेत अन्य स्थानीय नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

ओल्ड मनाली का दौरा कर प्रभावितों से मिले

 

नेता प्रतिपक्ष ने आज आपदा प्रभावित ओल्ड मनाली का निरीक्षण कर आपदा प्रभावितों से मिले। उन्होंने कहा कि ओल्ड मनाली में बहुत नुकसान हुआ है। 2023 के मुक़ाबले इस बात तबाही ज़्यादा है। भगवान का शुक्र है कि यहाँ कोई जानी नुकसान नहीं हुआ हैं। उन्होंने कहा कि मैंने ओल्ड मनाली में बहुत जगह दौरा किया। कई जगह तो अभी प्रशासन का अधिकारी पहुंचना दूर पटवारी भी नहीं पहुँच है। आपदा राहत के कामों में तेजी लाने की जरूरत है। सरकार से आग्रह है कि जिन क्षेत्रों या जिलों में नुकसान कम हुआ है उन क्षेत्रों के राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लगाया जाए।

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X