Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

पुलिस भर्ती में धांधली के आरोपों पर सरकार  की खामोशी चिंताजनक:  जय राम ठाकुर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, June 20, 2025 18:57 PM IST
पुलिस भर्ती में धांधली के आरोपों पर सरकार  की खामोशी चिंताजनक:  जय राम ठाकुर

मंडी, 20 जून। अपने विधानसभा स्थित कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पुलिस भर्ती मामले में भारी पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत मिल रही है। युवाओं को पास करने का ठेका लेने वाले लोग सामने आए हैं। करोड़ों के लेनदेन की बातें सामने आई हैं। युवाओं को हरियाणा, दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों में ले जाकर उनसे कुछ एक्सरसाइज करवाए जाने का मामला भी सामने आया है।

 

कल ही चंबा में कई सारे पुलिस परीक्षा के अभ्यर्थी सामने आए और उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया। आरोप लगाने वालों में ज्यादातर बेटियां हैं। उनके साफ़ कहना है कि लोगों ने एक साथ बैठकर आपस में पेपर सॉल्व किया। उन्हें किसी ने नहीं रोका। कई जगहों पर मोबाइल डिवाइस के इस्तेमाल की भी बात सामने आ रही हैं। उन्हीं बच्चियों ने आरोप लगाया कि कई जगह बिना सही एडमिट कार्ड के ही उन्हें परीक्षा केंद्रों में घुसने और परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई। मीडिया में कहे गए उनके बयान में उन्होंने आरोप लगाया है कि अगर सरकार चाहे तो वहां के सीसीटीवी फुटेज निकाल कर उनके दावों की पुष्टि भी कर सकती है।

 

उन्‍होंने कहा कि इतने गंभीर आरोप लगने के बाद भी सरकार इस मामले में कोई भी गंभीरता नहीं दिख रही है। पुलिस परीक्षा में धांधली के आरोप लगने के बाद भी सरकार द्वारा निष्पक्ष जांच की कोई पहल नहीं की गई। इतने संवेदनशील मामले में सरकार द्वारा कोई कदम न उठाया जाना सरकार की मंशा पर भी सवाल खड़े कर रहा है। यह सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है जो सरकार पेनड्राइव फॉर्मेट कर सकती है वह सीसीटीवी भी फॉर्मेट करवा सकती है।


जयराम ठाकुर ने कहा कि पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के दिन भी दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई। उनके द्वारा 34 लाख रुपए पुलिस भर्ती में शामिल युवाओं से वसूले जाने की बात सामने आई। रिपोर्ट्स की माने तो उन्होंने यह पैसा लेना स्वीकार भी किया। इसके बाद यह मामला आगे नहीं बढ़ पाया। इसका कारण यह है कि सरकार  इस मामले की जांच की बजाय इस मुद्दे को दबाने को प्राथमिकता दे रही है। इतनी बड़ी अनियमितता सामने आने के बाद सरकार द्वारा मौन रहना, विषय में पुलिस जांच की प्रगति के बारे में प्रदेश को ना बताना कहीं न कहीं जो कुछ भी हो रहा है उसमें सरकार की मौन सहमति का नतीजा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिस तरीके के आरोप लग रहे हैं उससे साफ है कि इस मामले में बड़ी धांधली हुई है। इसलिए यह भर्ती प्रक्रिया सरकार को फिर से करवानी चाहिए।


जयराम ठाकुर ने कहा कि इस पूरी भर्ती प्रक्रिया पर जो भी आरोप लग रहे हैं वह बहुत गंभीर हैं। आरोप विपक्ष नहीं लगा  रहा है बल्‍कि प्रदेश के युवा लगा रहे हैं जो इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा हैं और जिनके सामने यह सारी अनियमिताएं हुई हैं। इतने संवेदनशील आरोप पर सरकार को सबूत के साथ प्रदेशवासियों को स्पष्टीकरण देना चाहिए। यह प्रदेश के युवाओं के भविष्य से जुड़ा हुआ मसला है। सरकार इसे हल्के में नहीं ले सकती है। पूर्व सरकार में जब पुलिस भर्ती के समय पेपर लीक  का मामला सामने आया तो सरकार ने रातों–रात परीक्षा निरस्त करने और 1 महीने के भीतर पेपर फिर से कराने की घोषणा की। सभी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र तक जाने के लिए नि:शुल्क बस का इंतजाम किया। निर्धारित समय में भर्ती प्रक्रिया पूरी हुई। इसके साथ ही मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय एसआईटी का गठन किया। मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी।  तत्‍कालीन सरकार की एसआईटी द्वारा न सिर्फ इस पेपर लीक  के आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा गया बल्कि देशभर में चल रहे पेपर लीक नेटवर्क का भी पर्दाफाश किया गया।

 

उन्‍होंने कहा कि यह सरकार क्या कर रही है इतने गंभीर आरोप लगने के बाद भी पूरे मामले पर पर्दा डाल रही है। इसी तरह से प्रदेश में चल रही एनटीटी की परीक्षा में भी धांधली के मामले सामने आए हैं। सरकार ने कांग्रेस के नेताओं, कार्यकर्ताओं को आउटसोर्स एजेंसियां के माध्यम से ठेका दे रखा है। एनटीटी केंद्र सरकार की योजना है जिसका शत प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार उठा रही है लेकिन सुक्खू सरकार उसमें भी भ्रष्टाचार कर रही है। 

 

आपदा प्रभावितों के लिए लाई जाएगी सैटलमेंट पॉलिसी: सीएम

ढांढस : आपदा प्रभावितों के लिए लाई जाएगी सैटलमेंट पॉलिसी: सीएम

उपमुख्यमंत्री ने सराज और नाचन विस क्षेत्रों के आपदा प्रभावित इलाकों का  दौरा किया

जायज़ा : उपमुख्यमंत्री ने सराज और नाचन विस क्षेत्रों के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया

राज्यपाल ने जंजैहली से ड्रग फ्री मंडी अभियान का शुभारंभ किया

हरी झंडी दिखाई : राज्यपाल ने जंजैहली से ड्रग फ्री मंडी अभियान का शुभारंभ किया

कंगना रनौत ने की केन्द्र सरकार प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा

बैठक : कंगना रनौत ने की केन्द्र सरकार प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा

विमल नेगी के परिजन सीबीआई जांच की मांग कर रहे तो सीएम को आपत्ति क्‍यों: जयराम ठाकुर

बयान : विमल नेगी के परिजन सीबीआई जांच की मांग कर रहे तो सीएम को आपत्ति क्‍यों: जयराम ठाकुर

शिवधाम के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित करेगी राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

शुभारम्भ : शिवधाम के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित करेगी राज्य सरकार: मुख्यमंत्री

11 दिसंबर को सात गारंटियां पूरी करने जा रही है प्रदेश सरकार: सुक्‍खू

चुनौती : 11 दिसंबर को सात गारंटियां पूरी करने जा रही है प्रदेश सरकार: सुक्‍खू

पंचतत्व में विलीन हुए शहीद नायब सूबेदार राकेश कुमार

अंतिम विदाई : पंचतत्व में विलीन हुए शहीद नायब सूबेदार राकेश कुमार

VIDEO POST

View All Videos
X