Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, October 12, 2026 18:34 PM IST
हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

शिमला, 12 अक्‍तूबर। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि 20वें एशियाई खेल में पदक विजेता हिमाचली खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अक्तूबर माह में ‘सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि हाल ही में संपन्न हुए एशियाई खेल में स्वर्ण पदक विजेता कबड्डी टीम की खिलाड़ी रितु नेगी, पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर को एक-एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।


पुरूष मैराथन में रजत पदक विजेता सावन बरवाल दो करोड़ 50 लाख रुपये और एथलैटिक्स में दस हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक विजेता सीमा कुमारी को एक करोड़ 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

क्रिकेट की स्वर्ण पदक विजेता टीम की खिलाड़ी रेणुका ठाकुर को एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। जुड्डो में प्रतिभागिता के लिए खिलाड़ी ताखेलाम्बम इनुनगांबी को तीन लाख रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा इन खिलाड़ियों को कुल नौ करोड़ तीन लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।    

 

हाल ही में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाली भारतीय टीमों के खिलाड़ियों को दिए जाने वाले नकद पुरस्कारों के प्रावधानों में संशोधन को स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

संशोधित प्रावधानों के अनुसार, पदक विजेता भारतीय टीम में शामिल हिमाचल प्रदेश के सभी पात्र खिलाड़ियों के बीच नकद पुरस्कार समान रूप से वितरित किया जा सकेगा। ऐसी स्थिति में प्रत्येक खिलाड़ी को व्यक्तिगत पदक विजेता के लिए निर्धारित राशि के बराबर पुरस्कार दिया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त, पुरस्कार का वितरण आनुपातिक आधार पर भी किया जा सकेगा, जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी के लिए व्यक्तिगत पदक विजेता के लिए निर्धारित नकद पुरस्कार की कम-से-कम 25 प्रतिशत राशि सुनिश्चित होगी।

 

उन्होंने बताया कि प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी के पद सृजित करने को भी स्वीकृति प्रदान की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन प्रदान करने के दृष्टिगत निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार

बैठक : हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार

X