Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

हि.प्र. के स्वास्थ्य विभाग ने 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, September 17, 2026 17:18 PM IST

शिमला, 17 सितंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए 228 चिकित्सा अधिकारियों (जनरल विंग) की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 70 बैकलॉग पद और 158 नए पद भरे जाएंगे जिससे मौजूदा रिक्तियों को भरने के साथ-साथ स्वास्थ्य क्षेत्र की आवश्यकताओं की पूर्ति में भी मदद मिलेगी। चिकित्सा अधिकारियों के इन पदों को भरने के लिए विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग को एक प्रस्ताव भेजा गया है।

 

राज्य सरकार ने चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अंतर्गत गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में सहायक प्रोफेसर (सुपर स्पेशियलिटी) के एक पद को पदोन्नति के माध्यम से भरने की प्रक्रिया भी आरम्भ कर दी है। यह उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने इसी माह 194 चिकित्सकों की नियुक्ति भी की है, जिनमें 118 विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं। इन चिकित्सकों को स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम तथा सीनियर रेजिडेंसी की अवधि पूरी करने के उपरान्त नियुक्ति दी गई है। इन चिकित्सा अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न नागरिक अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, क्षेत्रीय व जोनल अस्पतालों तथा चिकित्सा महाविद्यालयों में नियुक्त किया गया है।

 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यकुशलता और लोगों को उनके घर-द्वार के निकट बेहतर तथा सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है और इस दिशा में शुरू की गई भर्ती एवं नियुक्ति प्रक्रियाएं सरकार के प्रयासों को इंगित करती हैं।  

 

उन्होंने बताया कि सरकार स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने के साथ-साथ चिकित्सकों और अन्य चिकित्सा पेशेवरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को प्राथमिकता प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि नई भर्तियों के माध्यम से रिक्त पदों को भरने और नवनियुक्त चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा तथा मौजूदा चिकित्सकों का कार्यभार भी कम होगा।

 

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X