Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

सत्ता से बेदखल होने के बाद अराजकता पर उतरे दिमागी नक्सली: जयराम ठाकुर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, October 10, 2026 18:39 PM IST
सत्ता से बेदखल होने के बाद अराजकता पर उतरे दिमागी नक्सली: जयराम ठाकुर

हमीरपुर, 10 अक्‍तूबर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एनआईटी हमीरपुर में आयोजित शिक्षा महाकुंभ में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में लंबे समय बाद जवाबदेही के प्रति समर्पित सरकार काम कर रही है। देश के प्रधानमंत्री ने विकसित भारत का जो लक्ष्य रखा है, वह उनकी दूरगामी सोच और देशवासियों के प्रति भरोसे का प्रतीक है। आने वाले समय में भारत एक सशक्त राष्ट्र के रूप में जाना जाए और विकसित राष्ट्र के रूप में पहचाना जाए, इसलिए राजनीति से अलग राष्ट्रनीति के तहत उन्होंने यह लक्ष्य निर्धारित किया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए आत्मनिर्भर और विज्ञानमय भारत का लक्ष्य साकार करना होगा। आज भारत में अंतरिक्ष से लेकर रक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो काम हुए हैं, वे अभूतपूर्व हैं। आज हम चांद के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंच गए हैं। दुनिया की बड़ी कंपनियों में भारतीय लोगों का कोई मुकाबला नहीं है। आज के युवा देश में देश के लिए काम करना चाहते हैं, क्योंकि ऐसा माहौल और इकोसिस्टम देश में तैयार हुआ है। देश में वैज्ञानिक सोच और चिंतन को प्रोत्साहन देने के लिए विद्या भारती शोधांकुर जैसे प्रयासों के माध्यम से अभूतपूर्व कार्य कर रही है।शिक्षा, प्रकृति और प्रगति के समन्वय के लिए शिक्षा महाकुंभ के माध्यम से विद्या भारती जो प्रयास कर रही है, वह प्रशंसनीय है। विद्या भारती की शिक्षा पद्धति व्यक्तित्व का निर्माण भी करती है, जो व्यक्तिपरक होने के बजाय राष्ट्रपरक और मानवता की सेवा पर केंद्रित है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, “हमारी वैदिक परंपरा में शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्ति निर्माण और राष्ट्र निर्माण का साधन है। विकसित भारत की नींव मजबूत और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में है। विज्ञान केवल विषय नहीं, बल्कि सोचने, समझने, प्रश्न पूछने और समाधान खोजने की संस्कृति है। इसलिए हमारी शिक्षा व्यवस्था में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और जिज्ञासा को बढ़ावा देना आवश्यक है। इसके लिए एक संतुलित ईकोसिस्टम की आवश्यकता है।” उन्होंने कहा, “जब हमारी शिक्षा वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होगी, हमारे शिक्षक नवाचार के प्रेरक होंगे, हमारे विद्यार्थी शोध और समाधान के वाहक होंगे और हमारी तकनीक प्रकृति एवं समाज के कल्याण के लिए काम करेगी, तभी विज्ञानमय भारत, विकसित भारत का वास्तविक आधार बनेगा।”इस दौरान उन्होंने शिक्षा महाकुंभ में आए छात्रों के विभिन्न नवाचारों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह हताश है। राहुल गांधी की बार-बार फेल हुई लांचिंग से कांग्रेसी अब अराजकता पर उतर आए हैं और देश की संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ अविश्वास का माहौल खड़ा करना चाहते हैं, जबकि वे देश के लोगों का विश्वास खो चुके हैं। कांग्रेस अराजकता फैला रही है और देश के लोग नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के साथ चलना चाहते हैं। हाल में हुए उपचुनाव में भी भाजपा को प्रचंड मतों से जीत मिली है।

उन्होंने कहा कि सत्ता से बेदखल होने वाले दिमागी नक्सली अब अराजकता पर उतर आए हैं और पूरे देश का माहौल खराब करना चाहते हैं। कांग्रेस को देशवासियों ने ठुकरा दिया है। जब जनमत से उन्हें सत्ता नहीं मिली, तो वे देश को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा के बारे में बोलने के बजाय अपनी पार्टी और नेताओं पर ध्यान देना चाहिए। उनकी हालत ठीक नहीं है, इसलिए उन्हें बार-बार दिल्ली की दौड़ लगानी पड़ रही है। अपने ही पार्टी के नेताओं की फोटो पोस्टर से हटाकर उन्होंने अपनी एकजुटता का हिसाब दे दिया है। हाल ही में हुए चुनाव में प्रदेश के लोगों ने भी सरकार के प्रति अपनी मंशा जाहिर कर दी है। इसलिए सुक्खू भाजपा के बारे में सोचना छोड़ें और अपना तथा अपनी पार्टी का ध्यान रखें।

 

सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

सवाल : सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर

कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

घोषणा : कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

संबोधन : केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा

हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

आयोजन : हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह

केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

आवेदन : केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से

राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

जयंती समारोह : राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया

सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

सम्‍मेलन : सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर

न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह : न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री

X