Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं की मदद को बनेंगे केंद्र: ईरानी

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, July 30, 2021 17:07 PM IST
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं की मदद को बनेंगे केंद्र: ईरानी

नई दिल्ली, 30 जुलाई। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक स्तर पर चल रहे मानव तस्करी के गठजोड़ से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने ऐसे केंद्र स्थापित करने का फैसला किया है, जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संकट में फंसी महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा मिल सके। मानव तस्करी के उन्मूलन पर राष्ट्रीय परामर्श के उद्घाटन सत्र में उन्होंने कहा कि मानव तस्करी (रोकथाम, देखभाल और पुनर्वास) विधेयक, 2021 के पारित होने के साथ, सरकार सीमा पार तस्करी से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग बढ़ाएगी।

 

 

कार्यक्रम का आयोजन कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन और उसके सहयोगी समूह बचपन बचाओ आंदोलन द्वारा किया गया। ईरानी ने कहा कि 'हमने तस्करी संबंधी अंतरराष्ट्रीय गठजोड़ पर, विदेश मंत्रालय के साथ साझेदारी के तहत उन महिलाओं के लिए केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परेशानी या संकट में हैं ताकि महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा मिल सके।' मंत्री ने कहा कि 'मुझे विश्वास है कि विधेयक के पारित होने से हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उस सहयोग को बढ़ाएंगे ताकि सीमा पार तस्करी से निपटाजा सके, जो महिलाओं और बच्चों की तस्करी के संबंध में चिंता का प्रमुख विषय है।'

VIDEO POST

View All Videos
X